फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

किसान नेता की चेतावनी- चाहे बैरियर तोड़ना पड़े या पैदल जाना पड़े, किसान दिल्ली जरूर जाएंगे, सड़क पर मचा बवाल

Thu, 26 Nov 2020 09:45 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करनाल (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करनाल (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Thu, 26 Nov 2020 09:45 PM IST
विज्ञापन
Kisan Andolan Haryana: Farmers has gathered on GT Road in Karnal of Haryana
करनाल में जुटे किसान। - फोटो : अमर उजाला

हरियाणा की सभी सड़कों पर किसान उतरे हैं। वे दिल्ली जाने की कोशिश में हैं तो वहीं प्रशासन उन्हें रोकना चाह रहा है। इस बीच भाकियू प्रदेशाध्यक्ष गुरुनाम सिंह चढूनी की अगुवाई में रात्रि पड़ाव के बाद गुरुवार सुबह नोलीखेड़ी से किसानों का बड़ा काफिला करनाल के लिए रवाना हुआ। इस मौके पर किसान नेता चढूनी ने कहा कि चाहे बैरियर तोड़ना पड़े या फिर पैदल जाना पड़े। हालात चाहे जो भी हों लेकिन किसान दिल्ली जरूर पहुंचेंगे।

Kisan Andolan Haryana: Farmers has gathered on GT Road in Karnal of Haryana
करनाल में अवरोध हटाते किसान। - फोटो : अमर उजाला

करनाल जिला प्रशासन द्वारा बुधवार की शाम से ही जीटी रोड जाम करने पर नाराजगी जाहिर करते हुए गुरुनाम सिंह चढूनी ने कहा कि किसान जब करनाल पहुंचते तो हाइवे जाम करते तो बात समझ में आती, बिना किसी बजह लोगों को परेशान किया गया। किसान अपनी लड़ाई के मोर्चे पर हैं। पहली बात तो लड़ाई कोई भी हो, इसमें नुकसान ही होता है लेकिन जब कोई रास्ता न बचे तो जिंदा रहने के लिए लड़ना ही चाहिए। तब अर्जुन की तरह सिर्फ मछली की आंख ही दिखनी चाहिए। किसान पहल नहीं करेंगे।

Kisan Andolan Haryana: Farmers has gathered on GT Road in Karnal of Haryana
- फोटो : अमर उजाला

गिरफ्तारी के सवाल पर चढूनी बोले कि सब कुछ परमात्मा के हाथों में हैं, वही बचाता है। गिरफ्तारी के प्रयास तो पुलिस कई दिनों से कर रही है, किसान नहाना-खाना छोड़कर दिल्ली कूच कर रहे हैं। उन्होंने किसानों को हिदायत दी कि 20 किमी की रफ्तार से चलना है। किसानोंं को आक्रोशित नहीं होना है। अब अगली रणनीति, अगले मोर्चे के हिसाब से तैयार की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Kisan Andolan Haryana: Farmers has gathered on GT Road in Karnal of Haryana
- फोटो : अमर उजाला

किसानों का काफिला करनाल पहुंचे ही माहौल तनावपूर्ण बना है। स्थिति यह है कि एक तरफ पुलिस है तो दूसरी तरफ हजारों किसान हाईवे पर बैठे हैं। भाकियू प्रदेश अध्यक्ष ने यहीं पर कोर कमेटी की बैठक बुलाई है। बैठक में जब दिल्ली कूच के निर्णय पर मोहर लगी तो किसानों ने हुंकार साथ आगे बढ़े और पुलिस की व्यवस्था को चंद मिनटों में ध्वस्त कर दिया।  हजारों किसानों ने पुलिस बैरिकेडिंग, बजरी से भरे ट्रकों को हटा दिया। किसानों ने पुलिस को खदेड़ दिया और आगे बढ़ने लगे। इस दौरान पुलिस ने किसानों पर पानी की बौछार छोड़ी और आंसू गैस के गोले दागे। पुलिस दिल्ली की ओर बढ़ गए हैं।

विज्ञापन
Kisan Andolan Haryana: Farmers has gathered on GT Road in Karnal of Haryana
सभी फोटो करनाल की हैं। - फोटो : अमर उजाला

कैथल में पानी की बौछार छोड़ी
कैथल के गुहला में पंजाब से आए किसानों पर पुलिस ने पानी की बौछार छोड़ी। उथर, रोहतक-पानीपत राजमार्ग पर इसराना के पास गोहाना की तरफ से आ रहे किसानों को ट्रैक्टर-ट्राली लगाकर पुलिस ने रोक दिया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed