फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीरें : दिल्ली की ओर किसानों का कूच...प्रशासन ने सड़कें खोदीं, हरियाणा में भारी जाम की स्थिति

Thu, 26 Nov 2020 09:45 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Thu, 26 Nov 2020 09:45 PM IST
विज्ञापन
Farmers Protest: Kisan Andolan Haryana, Many roads jam in Haryana
Kisan Andolan Haryana News - फोटो : अमर उजाला

कृषि कानूनों के खिलाफ पंजाब के किसानों ने दिल्ली कूच किया है। दिल्ली से पहले हरियाणा में किसानों को भारी संघर्ष करना पड़ रहा है। एक ओर किसान जहां दिल्ली प्रवेश की जिद पर अड़े हैं, वहीं दूसरी ओर प्रशासन उन्हें रोकने की हर कोशिश कर रहा है। इन सबके बीच हरियाणा के सभी प्रमुख मार्गों पर भारी जाम की स्थिति है। आइए तस्वीरों में देखते हैं किसान आंदोलन...

Farmers Protest: Kisan Andolan Haryana, Many roads jam in Haryana
फतेहाबाद में प्रशासन ने सड़क खोदी। - फोटो : अमर उजाला

हरियाणा के फतेहाबाद के टोहाना में किसानों को रोकने के लिए प्रशासन ने जेसीबी से रोड को गहरा खोदना शुरू कर दिया है। दरअसल, टोहाना क्षेत्र में पंजाब के किसान भारी संख्या में जुट गए हैं। ये सभी किसान दिल्ली जाने पर अड़े हुए हैं। प्रशासन उन्हें रोकने के लिए अब सड़क खोदना शुरू कर दिया है।

Farmers Protest: Kisan Andolan Haryana, Many roads jam in Haryana
पानीपत में जाम। - फोटो : अमर उजाला

फतेहाबाद में भारी पुलिस बल पंजाब सीमा पर तैनात है। किसी को आने-जाने नहीं दिया जा रहा है। गुजरात, राजस्थान व अन्य राज्योंं से पंजाब के जीरकपुर और चंडीगढ़ जाने वाली करीब 200 गाड़ियांं टोहाना में फंस गई हैं, क्योंकि चंडीगढ़ रोड पर किसानों ने धरना दिया हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Farmers Protest: Kisan Andolan Haryana, Many roads jam in Haryana
सोनीपत में जाम की स्थिति। - फोटो : अमर उजाला

पानीपत में किसान आंदोलन की वजह से भारी जाम की स्थिति बनी हुई है। जीटी रोड पर बाबरपुर से लेकर रिफाइनरी तक लगा लंबा जाम लगा है। जाम में फंसे लोग पैदल ही निकल रहे हैं। यहां से प्रशासन ने रूट भी बदला है। दिल्ली से आने-वाले लोगों को रिफाइनरी के पास से डायवर्ट किया जा रहा है।

विज्ञापन
Farmers Protest: Kisan Andolan Haryana, Many roads jam in Haryana
करनाल में पुलिस का भारी जमावड़ा। - फोटो : अमर उजाला

करनाल में भी जीटी रोड पर पुलिस का भारी जमावड़ा है। सड़क पर ही बड़ी संख्या में पुलिसवाले बैठे हैं। यहां पर भी जाम स्थिति बनी हुई है। हजारों की संख्या में किसान जिले में जुटे हुए हैं। कर्ण लेक के पास सुरक्षा के भारी बंदोबस्त किए गए हैं। किसानों ने करनाल में जीटी रोड पर ही लंगर शुरू कर दिया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed