फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IPL10: सनराइजर्स का शिकार करना कतई आसान नहीं है, संभलकर खेलें 'किंग्स'

Fri, 28 Apr 2017 09:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 28 Apr 2017 09:28 AM IST
विज्ञापन
kings xi punjab coach virender sehwag interview on mohali matches
वीरेंद्र सहवाग
मोहाली में सनराइजर्स का शिकार करना आसान नहीं होगा, वहीं पंजाब के किंग्स को चारों मैच जीतने के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी। वीरेंद्र सहवाग से खास बातचीत।
kings xi punjab coach virender sehwag interview on mohali matches
किंग्स इलेवन पंजाब - फोटो : IPL official web
आईपीएल लंबा टूर्नामेंट होता है। इसमें हर टीम लगातार एक जैसी परफारमेंस नहीं दे पाती, अप एंड डाउन चलता रहता है। यह कहना है अपने समय के विस्फोटक बल्लेबाज रहे वीरेंद्र सहवाग का जोकि मौजूदा समय में किंग्स इलेवन पंजाब के मेंटर और टेक्निकल हैंड हैं। पीसीए स्टेडियम मोहाली में टीम के साथ अभ्यास सत्र से पहले पत्रकार वार्ता में सवालों का जवाब देते हुए सहवाग ने ये सब कहा।

 
kings xi punjab coach virender sehwag interview on mohali matches
किंग्स इलेवन पंजाब - फोटो : IPL
सहवाग ने कहा कि आईपीएल के मौजूदा सीजन में हमें अगर प्ले ऑफ तक पहुंचना है तो अगले तीन चार मैचों को जीतना होगा। इनके अनुसार आईपीएल में लगातार परफारमेंस देना हर टीम के लिए चुनौतीपूर्ण होता है।  किंग्स इलेवन पंजाब को अगले चार मैच अपने होम ग्राउंड मोहाली के पीसीए स्टेडियम में खेलने हैं। शुक्रवार को टीम को सनराइजर्स हैदराबाद के साथ मैच खेलना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
kings xi punjab coach virender sehwag interview on mohali matches
किंग्स इलेवन पंजाब की सहमालकिन प्रिटी जिंटा - फोटो : अमर उजाला
सहवाग ने कहा कि मौजूदा आईपीएल सीजन 10 में हमारी टीम विदेशी बल्लेबाजों के दम पर टिकी है। वहीं टीम में मौजूदा मनन वोहरा और साहा भी हैं, लेकिन उनसे लगातार उम्मीद नहीं की जा सकती। हमें विदेशी बल्लेबाजों पर निर्भर रहना पड़ रहा है। अगर हमारी और से गेंदबाजी बेहतर हो जाए तो हम फिर से बाउंस कर सकते हैं।
विज्ञापन
kings xi punjab coach virender sehwag interview on mohali matches
किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाड़ी - फोटो : फाइल फोटो
युवाओं में किस तरह से ऊर्जा भरते हैं एक सवाल के जवाब में सहवाग ने कहा एक मेंटर होने के नाते टीम के युवाओं को यही सलाह देता हूं कि किसी की आइकॉन प्लेयर की कापी करने के बजाये हमेशा अपनी शैली पर ध्यान दें। बतौर बल्लेबाज के  तौर पर एक बार मैंने भी सचिन जैसे बनना चाहा, लेकिन जल्दी पता चल गया कि सचिन तो सचिन हैं। इसके बाद मैंने अपनी शैली से खेलना शुरू किया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed