{"_id":"5da7f3598ebc3e93bb4c75f4","slug":"karwa-chauth-special-love-story-of-married-couples-karva-chauth","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"चार पति, जो 'करवा चौथ' पर पत्नियों के लिए करते हैं यह काम, देखकर आप कहेंगे- हां, यही प्यार है","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार पति, जो 'करवा चौथ' पर पत्नियों के लिए करते हैं यह काम, देखकर आप कहेंगे- हां, यही प्यार है
Thu, 17 Oct 2019 01:19 PM IST
खुशबू गोयल
संजीव पंगोत्रा/अमर उजाला, चंडीगढ़
संजीव पंगोत्रा/अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: खुशबू गोयल
Updated Thu, 17 Oct 2019 01:19 PM IST
विज्ञापन
करवा चौथ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हम आपको सुना रहे हैं, उन पतियों की कहानी, जो हर करवा चौथ पर अपनी पत्नियों के लिए एक ऐसा काम करते हैं कि देखकर हर कोई कहता है, यही तो प्यार है।
करवा चौथ
करवाचौथ का त्योहार पति-पत्नी के प्यार का प्रतीक है। पत्नी अपने सुहाग के लिए जहां करवाचौथ का व्रत रखती हैं, वही पति अपनी प्रियतमा को जिंदगी की हर खुशी देने का प्रण लेता है। उसकी हर इच्छा, हर जरूरत पूरी करने की कसम खाता है। उसके दुख दर्द में साया बनकर साथ रहने का वादा करता है। उसे हर नकारात्मकता और बुरी नजर से बचाने का संकल्प लेता है। अमर उजाला ने कुछ ऐसे ही प्रेमी जोड़ों से बात की, पढ़ें...
पत्नी सुनीता के साथ विश्व गुप्ता
- फोटो : अमर उजाला
31 सालों से पत्नी के लिए रख रहे व्रत
करवा चौथ पर जहां महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखती हैं, वहीं चंडीगढ़ के सेक्टर 40 के रहने वाले विश्व गुप्ता अपनी पत्नी सुनीता गुप्ता की लंबी उम्र के लिए व्रत रखते हैं। उन्होंने बताया कि वह पिछले 31 सालों से अपनी पत्नी के लिए व्रत रख रहे हैं। इनका मानना है कि पत्नी लक्ष्मी का रूप होती है। वह पूरे घर को चलाती है। परिवार को संभालती है, ऐसे में मेरा भी उसके प्रति फर्ज बनता है, इसलिए वह हर साल व्रत रखते हैं।

पत्नी पलक के साथ नितिन जैन
- फोटो : अमर उजाला
पत्नी है, तभी तो मैं हूं, बच्चे हैं, जीवन है
नितिन जैन पेशे से कारोबारी हैं। इनकी पत्नी पलक ने बताया, "पिछले साल मेरी शादी हुई थी। जब करवा चौथ आया और मैंने व्रत रखने की बात कही तो पति नितिन ने भी मेरे साथ व्रत रखा। उनके इस निर्णय से मुझे और मेरे परिवार को काफी खुशी हुई।" उन्होंने कहा, "तुम हो, तभी तो मैं हूं और जीवन है। तुम मेरे लिए भूखी-प्यासी रह सकती हो, तो क्या मैं नहीं रह सकता।" पलक ने बताया कि इस बार यह उनका दूसरा करवाचौथ है।

पत्नी निधि के साथ आशीष चोपड़ा
- फोटो : अमर उजाला
पत्नी की लंबी उम्र की कामना के लिए रखता हूं व्रत
पेशे से वकील आशीष चोपड़ा पिछले दस सालों से अपनी पत्नी निधि चोपड़ा के लिए करवा चौथ का व्रत रखते आ रहे हैं। निधी ने बताया कि एक दिन आशीष ने कहा, "अगले साल से मैं भी तुम्हारे साथ करवा चौथ का व्रत रखूंगा।" मैंने जब उनसे इसका कारण जानना चाहा तो उन्होंने कहा कि अगर तुम मेरी लंबी उम्र की कामना के लिए व्रत रखती हो मैं भी ऐसा ही करूंगा। मुझे भी तो आखिरी समय तक तुम्हारा साथ चाहिए। तब से वे व्रत रखते आ रहे हैं।