जिससे बेपनाह इश्क किया, उससे जुदाई बर्दाश्त नहीं हुई और फिर युवक ने ऐसा काम कर दिया, देखकर कहेंगे क्या प्यार में कोई इस हद तक जा सकता है।
2 of 8
पत्नी के लिए टॉवर पर चढ़ गया युवक
मामला पंजाब के कपूरथला का है। सोमवार की सुबह जिला और पुलिस प्रशासन की जान उस समय सांसत में आ गई, एक ईजीएस शिक्षक अपनी पत्नी को मिलाने की मांग को लेकर एसएसपी की कोठी के पास स्थित अफसर कालोनी के मोबाइल टावर पर जा चढ़ा। रात 12 बजे पेट्रोल की बोतल लेकर चढ़े शिक्षक को लेकर काफी देर तक हाई वोल्टेज ड्रामा चलता रहा है।
3 of 8
पत्नी के लिए टॉवर पर चढ़ गया युवक
एसडीएम कपूरथला और डीएसपी सब-डिवीजन ने मौके पर पहुंचकर शिक्षक को पत्नी से मिलाने का आश्वासन देकर नीचे उतरवाया। शिक्षा विभाग कपूरथला में बतौर ईजीएस/एआईई वालंटियर कार्यरत निशांत कुमार अपनी पत्नी से खुद को मिलाने की मांग को लेकर रविवार देर रात करीब 12 बजे एसएसपी संदीप कुमार शर्मा के आवास के पास अफसर कालोनी स्थित मोबाइल टावर पर एक थैले में पेट्रोल की बोतल डालकर चढ़ गया। रात को तो इस बारे में किसी को कुछ पता नहीं चला।
4 of 8
पत्नी के लिए टॉवर पर चढ़ गया युवक
सोमवार को अलसुबह यह बात पूरे शहर में फैल गई। निशांत कुमार ने बताया कि वह सरकारी एलिमेंटरी स्कूल शेखूपुर (लाल कोठी) में बतौर ईजीएस वालंटियर काम करता है और उसने समीपवर्ती गांव की लड़की से हाईकोर्ट में विवाह करवाया था। विवाह से कुछ दिन बाद लड़की के पारिवारिक सदस्य और शहर के कुछ गणमान्य लोग उसकी पत्नी को यह कह कर ले गए कि उन दोनों का धार्मिक रीति-रिवाज से विवाह कराएंगे।
5 of 8
पत्नी के लिए टॉवर पर चढ़ गया युवक
लेकिन लगभग 2 साल बीतने के बावजूद पत्नी को न तो उसके पास भेजा और न ही शादी करवाई। यहां तक उससे मिलने भी नहीं दिया जा रहा है। उसने बताया कि अपनी पत्नी को वापस पाने के लिए उसने कई बार पुलिस प्रशासन से गुहार लगाई, लेकिन किसी ने उसकी नहीं सुनीं। यहां तक कि उससे ससुराल पक्ष की तरफ से धमकाया भी जा रहा है। इसकी शिकायत भी पुलिस को दी, लेकिन पुलिस की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई।