फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

4 भाई बहनों को मारकर सुसाइड करने वाले अभिमन्यु का एक और सच आया सामने

Fri, 23 Jun 2017 09:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कपूरथला(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, कपूरथला(पंजाब) Updated Fri, 23 Jun 2017 09:18 AM IST
विज्ञापन
kapurthala siblings murder and suicide case update
Kapurthala Suicide
चार भाई बहनों की जान लेकर सुसाइड करने वाले युवक अभिमन्यु का एक और सच सामने आया है, जिसे सुनकर पुलिस और मां बाप काफी हैरान हैं।
kapurthala siblings murder and suicide case update
कपूरथला में भाई बहनों को मारकर सुसाइड की
पंजाब के कपूरथला में लक्ष्मीनगर निवासी अभिमन्यु अपनी मां को भी जहर देना चाहता था, लेकिन मां ने तबीयत ठीक न होने की बात कहकर बर्गर खाने से इंकार कर दिया। पिता राजकिशोर छोटे बेटे को लेकर किसी की शादी में गए थे। मां की आंखों के सामने उसके बच्चों ने दम तोड़ दिया और वह कुछ न कर सकीं। हरिनंदन को होश आया तो उसने पुलिस और एंबुलेंस को कॉल किया।

 
kapurthala siblings murder and suicide case update
कपूरथला में भाई बहनों को मारकर सुसाइड की
बर्गर खाने से अभिमन्यु (21) अनु कुमारी (18), अंशुमन (15), अर्चना कुमारी (9), छोटे भाई अनुराग कुमार (10) की मौत हो गई। मृतक अभिमन्यु के घर छुट्टियों में रहने आया चचेरा भाई हरिनंदन (21) बच गया, वहीं छोटी बहन आरती (5) ने बर्गर कड़वा लगने से फेंक दिया और वह भी बच गई। मरने से पहले अभिमन्यु ने सुसाइड नोट लिखा, जिसमें उसने गरीबी आर्थिक तंगी को जान लेने और देने का कारण बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
kapurthala siblings murder and suicide case update
कपूरथला में भाई बहनों को मारकर सुसाइड की
मां कहती है, काम अच्छा चल रहा था। आर्थिक तंगी नहीं थी, न ही किसी तरह का कोई झगड़ा। घटना मंगलवार देर रात की है। अजीत नगर में नाई की दुकान चलाने वाला अ​भिमन्यु पूरे परिवार के लिए खाने को बर्गर लाया। उसने बर्गर में कीटनाशक मिलाया और भाई बहनों को खाने को दे दिया। खुद भी एक बर्गर खा लिया और मां ने तबीयत ठीक न होने के कारण खाने से इंकार कर दिया। बर्गर खाने के बाद सभी उल्टियां करने लगे।
विज्ञापन
kapurthala siblings murder and suicide case update
Kapurthala Suicide
मां यह देखकर घबरा गई और चिल्लाने लगी। तीन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो ने अस्पताल में दम तोड़ा। चचेरा भाई हरिनंदन बेहोश हो गया था, होश आया तो एंबुलेंस और पुलिस को फोन किया। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शवों को कब्जे में लिया। मौके से बर्गर के पैकेट और कीटनाशक भी मिला। कीटनाशक की पांच बोतलें बरामद हुई, वहीं गिलास में घुला हुआ कीटनाशक भी मिला।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed