फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

विरोध: रोपड़ में किसानों का गुस्सा झेलने के बाद कंगना ने की पंजाब की महिलाओं की तारीफ, कहा-धन्यवाद

Fri, 03 Dec 2021 05:22 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 03 Dec 2021 05:22 PM IST
विज्ञापन
Kangana Ranaut Car Stopped by Farmers Near Kiratpur in Punjab, Actress Praise Punjab's Women
कंगना रणौत। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

बालीवुड अभिनेत्री कंगना रणौत को शुक्रवार को पंजाब में किसानों के जबरदस्त विरोध का सामना करना पड़ा। शुक्रवार को मनाली से मुंबई जाते समय कीरतपुर साहिब टोल प्लाजा पर कंगना रणौत के काफिले को किसानों ने घेर लिया। हालांकि बाद में कंगना के माफी मांगने पर किसानों ने उन्हें जाने दिया। इसके बाद कंगना ने एक वीडियो शेयर किया। कंगना ने लिखा कि जब कुछ असामाजिक तत्वों ने पंजाब में भीड़ को मेरे खिलाफ भड़काने की कोशिश की तब कुछ अद्भुत महिलाएं मेरे बचाव में आईं और मेरी मदद की। आखिरकार उन सभी ने मेरे और सभी के लिए खुशी मनाई और यह सब अच्छा था कि सभी गलतफहमियां दूर हो गईं… आपके प्यार और समर्थन के लिए धन्यवाद 

Kangana Ranaut Car Stopped by Farmers Near Kiratpur in Punjab, Actress Praise Punjab's Women
कंगना रणौत। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
शुक्रवार दोपहर करीब ढाई बजे कीरतपुर साहिब टोल प्लाजा पर किसान प्रदर्शनकारियों ने कंगना की गाड़ी को रोक लिया। तनाव बढ़ता देख मौके पर भारी पुलिस बल भी बुला लिया गया। काफी देर हंगामा होता रहा। करीब दो घंटे बाद आखिरकार कंगना ने माफी मांगी जिसके बाद किसानों ने उन्हें जाने दिया। इस दौरान बड़ी संख्या में महिलाएं भी मौजूद रहीं। 
 
Kangana Ranaut Car Stopped by Farmers Near Kiratpur in Punjab, Actress Praise Punjab's Women
कंगना रणौत। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
प्रदर्शनकारी किसानों का कहना था कि कंगना ने कई बार किसानों और किसान महिलाओं के बारे में गलत शब्दों का इस्तेमाल किया है। ऐसे में जब तक वे माफी नहीं मांगेंगी, उनका काफिला आगे नहीं जाने दिया जाएगा। काफी देर हंगामे के बाद पुलिसकर्मी एक महिला प्रदर्शनकारी को कंगना की गाड़ी के पास लेकर गए। कंगना ने उन महिला से माफी मांगी, जिसके बाद प्रदर्शनकारियों ने भंगड़े डालने शुरू कर दिए। कंगना ने भी गाड़ी से बाहर निकलकर हाथ हिलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Kangana Ranaut Car Stopped by Farmers Near Kiratpur in Punjab, Actress Praise Punjab's Women
कंगना रणौत। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
किसान आंदोलन के बारे में कंगना रणौत कई बार विवादित बयान दे चुकी हैं। उनके खिलाफ कई मामले भी दर्ज करवाए गए हैं। किसान आंदोलन जब शुरू हुआ था तब कंगना ने अपने ट्विटर हैंडल पर एक पंजाबी बुजुर्ग महिला की फोटो शेयर कर लिखा था कि ऐसे लोग कुछ रुपये लेकर आंदोलन में पहुंच जाते हैं। इसके बाद से किसान कंगना का विरोध कर रहे थे। 
 
विज्ञापन
Kangana Ranaut Car Stopped by Farmers Near Kiratpur in Punjab, Actress Praise Punjab's Women
कंगना रणौत। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
कंगना की इस टिप्पणी के बाद से पंजाब की महिलाओं में भी उनके खिलाफ काफी आक्रोश था। वहीं इसके बाद गुरुपर्व पर जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कृषि कानूनों को वापस लेने का एलान किया तो भी कंगना ने इस बात पर नाराजगी जाहिर की थी।  
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed