फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

स्कॉच पीता है 1700 किलो का ये भैंसा, इसके शौक जानकर आपको यहीं नहीं होगा

Mon, 20 Mar 2017 09:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कैथल(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, कैथल(हरियाणा) Updated Mon, 20 Mar 2017 09:19 AM IST
विज्ञापन
kaithal man naresh beniwal's 1700 kg unique buffalo sultan drinks scotch after eating
हरियाणा के कैथल जिले का भैंसा 'सुल्तान'
हम आपको बता रहे हैं एक ऐसे भैंसे के बारे में, जिसका वजन 1700 किलो है और वह स्कॉच पीता है। उसके शौक के बारे जानेंगे तो यकीं नहीं होगा।
kaithal man naresh beniwal's 1700 kg unique buffalo sultan drinks scotch after eating
हरियाणा के कैथल जिले का भैंसा 'सुल्तान'
ये है हरियाणा के कैथल जिले का भैंसा 'सुल्तान'। इसके मालिक बूढ़ाखेड़ा गांव निवासी राम नरेश बेनिवाल बताते हैं कि सुल्तान का वजन 1700 किलो और उम्र उम्र 7 साल 10 महीने है। उनका दावा है कि मुर्राह नस्ल का सुल्तान दुनिया का सबसे लंबा (6 फीट से ज्यादा) और ऊंचा भैंसा है। भारत में हुए कई एनिमल कॉन्टेस्ट में सुल्तान विनर रह चुका है। इस नस्ल के उनके पास 17-18 भैंसे हैं।
kaithal man naresh beniwal's 1700 kg unique buffalo sultan drinks scotch after eating
हरियाणा के कैथल जिले का भैंसा 'सुल्तान'
राम नरेश बेनिवाल बताते हैं कि सुल्तान खाना खाने के बाद स्कॉच पीता है। सुबह के नाश्ते में सुल्तान देशी घी का मलीदा और दूध पीता है। शाम के खाने से पहले 100 मिलीग्राम स्कॉच पीता है। मंगलवार को उसका ड्राई डे रहता हैं। स्कॉच के भी अलग अलग ब्रांड वो पीता है। रविवार को टीचर्स, सोमवार को ब्लैक डॉग, बुधवार को 100 पाइपर, गुरुवार को बेलेनटाइन, शनिवार को ब्लेक लेबल या शिवास रिगल पीता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
kaithal man naresh beniwal's 1700 kg unique buffalo sultan drinks scotch after eating
हरियाणा के कैथल जिले का भैंसा 'सुल्तान'
नरेश बताते हैं कि उन्होंने सुल्तान को पांच साल पहले रोहतक से 2 लाख 40 हजार रुपए में खरीदा था। नरेश सूरजकुंड पर्यटन स्थल में चल रहे सेकेंड कृषि शिखर सम्मेलन में सुल्तान को लेकर पहुंचे थे। नरेश बताते हैं कि इसके स्पर्म से लाखों की कमाई होती है। सुल्तान सालभर में 30 हजार सीमेन की डोज देता है जो 300 रुपए प्रति डोज बिकती है। इस हिसाब से वह सालाना 90 लाख रुपए कमा लेता है।
विज्ञापन
kaithal man naresh beniwal's 1700 kg unique buffalo sultan drinks scotch after eating
हरियाणा के कैथल जिले का भैंसा 'सुल्तान'
सुल्तान वर्ष 2013 में हुई राष्ट्रीय पशु सौंदर्य प्रतियोगिता में झज्जर, करनाल और हिसार में राष्ट्रीय विजेता भी रह चुका है। राजस्थान के पुष्कर मेले में एक पशु प्रेमी ने सुल्तान की कीमत 21 करोड़ रुपए लगाई थी लेकिन नरेश ने कहा कि सुल्तान उसका बेटा है और बेटों की कोई कीमत नहीं हुआ करती। हिसार में केंद्रीय भैंस अनुसंधान संस्थान में पी-288 भैसा सुल्तान के पिता थे। अब वे इस दुनिया में नहीं है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed