फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जाट आंदोलन: रोहतक में सीएम खट्टर के खिलाफ लगे नारे

Wed, 24 Feb 2016 01:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Wed, 24 Feb 2016 01:11 PM IST
विज्ञापन

जाट आंदोलन: रोहतक में सीएम खट्टर के खिलाफ लगे नारे

Jat Protest, Slogans Against Haryana CM Khattar in Rohtak

हरियाणा में जाट आंदोजन खत्म हो चुका है। रोहतक में प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करने पहुंचे सीएम खट्टर के खिलाफ जमकर नारेबाजी हुई। तस्वीरें।

जाट आंदोलन: रोहतक में सीएम खट्टर के खिलाफ लगे नारे

Jat Protest, Slogans Against Haryana CM Khattar in Rohtak

मुख्यमंत्री खट्टर कुछ देर पहले ही रोहतक पहुंचे थे। इस दौरान वे भाषण शुरू ही करने वाले थे कि सभा के पीछे खड़े लोगों ने उनके खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। लोग, 'मुख्यमंत्री को बखार्स्त करो' के नारे लगा रहे थे। लोगों ने सीएम को काले झंडे भी दिखाए।

जाट आंदोलन: रोहतक में सीएम खट्टर के खिलाफ लगे नारे

Jat Protest, Slogans Against Haryana CM Khattar in Rohtak

मुख्यमंत्री रोहतक में हिंसा से पीड़ित लोगों से मिलने पहुंचे थे। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि हिंसा प्रभावित लोगों को उचित मुआवजा दिया जाएगा। गरीबों को नौकरी मिलेगी। उन्होंने दोहराया कि प्रदर्शनकारियों को न नौकरी मिलेगी और न ही आरक्षण।

विज्ञापन
विज्ञापन

जाट आंदोलन: रोहतक में सीएम खट्टर के खिलाफ लगे नारे

Jat Protest, Slogans Against Haryana CM Khattar in Rohtak

हरियाणा में मनोहर लाल खट्टर मंगलवार को हिंसा पीड़ितों से मिलने पहुंचे तो उन्हें लोगों के गुस्से का सामना करना पड़ा। लोगों ने सीएम मुर्दाबाद और वापस जाओ के नारे लगाए। हालात इतने खराब हो गए की खट्टर को बिना भाषण दिए ही लौटना पड़ा।

विज्ञापन

जाट आंदोलन: रोहतक में सीएम खट्टर के खिलाफ लगे नारे

Jat Protest, Slogans Against Haryana CM Khattar in Rohtak

गौरतलब है कि जाट 9 दिन से आंदोलन पर थे। हिंसा पीड़ितों से मिलने के लिए मंगलवार सुबह से खट्टर रोहतक गए थे। इस दौरान उनका कई इलाकों में दौरा करने का प्रोग्राम है। जब एक इलाके में वे लोगों से मिलने पहुंचे तो वहां जमकर नारेबाजी हुई। नाराज लोगों ने सीएम का काफिला रोकने की भी कोशिश की।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed