फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यहां इंसानियत हुई शर्मसार, भीषण ठंड में गरीबों को कर दिया बेसहारा

Sat, 07 Jan 2017 01:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला Updated Sat, 07 Jan 2017 01:19 AM IST
विज्ञापन
It was humanity shaming, hard winter was poor destitute
ठंड में उखाड़े तंबू

हड्डियां कंपा देने वाली ठंड में रोते-बिलखते बच्चे और उनके चिखते मां-बाप को देखकर भी उनका दिल नहीं पसीजा। वे एक के बाद एक आशियाना तबाह करते चले गए।

It was humanity shaming, hard winter was poor destitute
ठंड में उखाड़े तंबू - फोटो : अमर उजाला

जिला प्रशासन आश्रितों और बेसहारा लोगों के लिए कहर बनकर टूट रहा है। आए दिन शहर में बेसहारा लोगों पर हो रही ऐसी कार्रवाई से लोगों में डीसी के खिलाफ रोष है। हैरानी की बात है कि प्रशासन रैन बसरे बनाने के बजाय इस ठंड में बेसहारा लोगों के तंबू हटाकर उन्हें बच्चों सहित भगा रहा है। हुडा के अधिकारी ऐसी मनमानी पर उतर आए हैं कि वह झुग्गियां तोड़ने में जुटे हैं। 

It was humanity shaming, hard winter was poor destitute
ठंड में उखाड़े तंबू - फोटो : अमर उजाला

हाड़ कंपा देने वाली ठंड में शुक्रवार को भी सुबह करीब साढ़े ग्यारह बजे हुडा के दस्ते कार्रवाई की। वहीं शाम को हुई बारिश के बाद बढ़ी ठंड से इन लोगों के बीमार होने की आशंका जताई जा रही है। सेक्टर-2 एमडीसी में खाली पड़ी सरकारी जमीन पर किए गए अवैध कब्जे को हटाने पहुंचा।  जहां 40 से 50 लोग झुग्गी डालकर गुजारा कर रहे थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
It was humanity shaming, hard winter was poor destitute
ठंड में उखाड़े तंबू - फोटो : अमर उजाला

यह हुडा के अधिकारियों को रास न आया और अतिक्रमण हटाने के नाम पर तंबू और झुग्गियां उजाड़ डाली। इस दौरान ठंड में छोटे छोटे बच्चे रोते रहे। महिलाएं परेशान होती रहीं और हुडा के अधिकारी कार्रवाई करते रहे। हुडा के राज में केवल आश्रितों और बेसहारा लोगों पर ही कार्रवाई होती दिख रही है। लेकिन शहर में नेता, व्यापारी और उद्योगपतियों द्वारा किए गए अवैध कब्जे की बात पर हुडा के अधिकारी चुप रहते हैं।

विज्ञापन
It was humanity shaming, hard winter was poor destitute
ठंड में उखाड़े तंबू - फोटो : अमर उजाला

2 जनवरी के दिन भी कुछ इसी प्रकार का मंजर पंचकूला के माजरी चौक पर देखने को मिला था। जब हुडा के अधिकारी कब्जा हटाने पहुंचे। उस दिन भी हुडा के कर्मचारियों ने केवल बेसहारा लोगों पर कार्रवाई की। लेकिन नेता व व्यापारियों द्वारा माजरी चौक पर किए गए अवैध कब्जे से दूर ही रहे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed