फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पहलवान बेटी की शादी आज, 7 नहीं 8 फेरे लेगी, वजह बेहद खास

Sun, 20 Nov 2016 05:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, भिवानी(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, भिवानी(हरियाणा) Updated Sun, 20 Nov 2016 05:35 PM IST
विज्ञापन
international wrestler geeta phogat marriage in charkhi dadri of bhiwani
गीता फोगाट की शादी
इंटरनेशनल पहलवान गीता फौगाट आज शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं और खास बात ये हैं कि वे 7 की जगह 8 फेरे लेंगी। इसके पीछे वजह बेहद खास।
international wrestler geeta phogat marriage in charkhi dadri of bhiwani
गीता फोगाट
दरअसल, गीता फौगाट बेटी बचाओ अभियान को बढ़ावा देने के लिए 8वां फेरा लेंगी। गीता फोगाट रविवार रात कॉमनवेल्थ गेम्स के पदक विजेता पवन के साथ परिणय सूत्र में बंध जाएंगी। शादी समारोह की तमाम तैयारियां पूरी हो चुकी है। शनिवार को पूरे रीति रिवाज के अनुसार परिजनों ने पवन के घर जाकर लग्न की रस्म अदा की। इधर, गीता के घर पर मेहंदी रखई सहित अन्य मांगलिक कार्यक्रम आयोजित हुए।
international wrestler geeta phogat marriage in charkhi dadri of bhiwani
इंटरनेशनल रेसलर गीता फौगाट की शादी
गीता की शादी का जोड़ा बंगलूरू से पहले ही घर पहुंच चुका है जबकि उन्हें ब्राइड लुक देने रविवार सुबह दिल्ली से मेकअप टीम पहुंच जाएगी। गीता का भात लेने की रस्म भी रविवार को ही पूरी की जाएगी। वैवाहिक बंधन में बंधने जा रही पहली भारतीय ओलंपियन महिला पहलवान गीता फोगाट शादी को लेकर काफी खुश नजर आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
international wrestler geeta phogat marriage in charkhi dadri of bhiwani
इंटरनेशनल रेसलर गीता फौगाट की शादी
गांव बलाली स्थित उनके घर पर रिश्तेदारों के आने से पिछले दो दिनों से पूरी चहल-पहल नजर आ रही है। गीता की मेहंदी रचाई की रस्म शनिवार सुबह हुई। उत्सव वाटिका में वो पवन के साथ आज रात सात फेरे लेकर परिणय सूत्र में बंध जाएगी। इस शादी की चर्चा क्षेत्र सहित प्रदेशभर में है। प्रदेश सरकार के विभिन्न मंत्री व सांसदों सहित कई प्रमुख सेलिब्रिटी कार्यक्रम में शिरकत करेंगी।

 
विज्ञापन
international wrestler geeta phogat marriage in charkhi dadri of bhiwani
आमिर खान
शादी समारोह में हिस्सा लेने के लिए मुख्यातिथि बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान पहुंच चुके हैं। वे चार्टर प्लेन से ​भिवानी पहुंचे, जहां हिसार सांसद दुष्यंत चौटाला ने उन्हें रिसीव किया। अब वे कड़ी सुरक्षा के बीच वाया रोड गांव बलाली पहुंचेंगे। अंतरराष्ट्रीय पहलवान सुशील कुमार, योगेश्वर दत्त, साक्षी मलिक सहित अन्य दिग्गज पहलवान भी शिरकत करेंगे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed