{"_id":"597499084f1c1b243b8b4572","slug":"indian-women-cricketer-harmanpreet-kaur-carrier","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"वर्ल्ड कप खेलने वाली पंजाब की पहली लड़की हैं हरमनप्रीत, ऐसा रहा कैरियर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वर्ल्ड कप खेलने वाली पंजाब की पहली लड़की हैं हरमनप्रीत, ऐसा रहा कैरियर
टीम डिजीटल/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Mon, 24 Jul 2017 09:31 AM IST
विज्ञापन
Harmanpreet Kaur
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
171 रन बनाकर क्रिकेट की दुनिया में तहलका मचाने वाली हरमनप्रीत कौर वर्ल्ड कप खेलने वाली पंजाब की पहली लड़की हैं, जानिए इनके बारे में सब कुछ।
हरमनप्रीत कौर
- फोटो : twitter
इंटरनेशनल वूमेन डे के दिन जन्मीं थी हरमन
हरमनप्रीत का पूरा नाम रमनप्रीत हरमनप्रीत कौर भुल्लर है। उनका जन्म 8 मार्च 1989 को पंजाब के मोगा में हुआ था। उनके माता-पिता हरमंदर सिंह भुल्लर और सतविंदर कौर ने बताया कि उनकी बेटी का जन्म इंटरनेशनल वुमन डे के दिन यानी 8 मार्च 1989 को हुआ। हरमन ने अपनी प्राइमरी एजूकेशन भूपिंदरा खालसा गर्ल्स स्कूल और 10वीं गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल से की।

इंडियन क्रिकेटर हरमनप्रीत कौर
लड़कों के साथ गली क्रिकेट खेलती थी हरमन
हरमनप्रीत कौर भुल्लर भारत की ओर से दो टेस्ट मैच, 77 वनडे इंटरनेशनल और 68 टी-20 मैच खेल चुकी हैं। हरमन को साथ खेलने के लिए लड़कियां नहीं मिलती थीं तो लड़कों के साथ ही प्रैक्टिस करना शुरू कर दिया। अब वो लड़कों के साथ गली में क्रिकेट खेलती थी, लेकिन उस माहौल में अपशब्द कहना आम बात थी। लड़के खेलते-खेलते कई तरह के अपशब्द कहते थे, जो किसी के लिए सुनना आसान न हो।

harmanpreet kaur
परेशानियां झेलीं, पर क्रिकेट का जुनून कम नहीं हुआ
तीन भाई-बहनों में सबसे बड़ी हरमनप्रीत स्कूल में हरमनप्रीत हॉकी और एथलेटिक्स खेलती थीं, लेकिन क्रिकेट ही उनके मन में बस गया। पर न तो उसके पास खेलने का माहौल था और न ही सुविधाएं। पिता के पास कभी इतने पैसे नहीं थे कि पांच साल की बेटी के लिए नया बैट खरीदें तो वे भारी-भरकम बैट को काट-छांट कर छोटा करते थे। परेशानियों ने हरमन के क्रिकेट के प्रति उसके जुनून को कम नहीं होने दिया।

फिल्मों और कारों की शौकीन हैं हरमन
हरमन को क्रिकेट के अलावा फिल्में देखने और कार चलाने का शौक है। बॉलीवुड फिल्म दिलवाले दुल्हनियां ले जाएंगे उनकी पसंदीदा फिल्म है। हरमनप्रीत सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। उनके फेसबुक और ट्विटर अकाउंट की तस्वीरों से अंदाजा लगाया जा सकता है कि वे फुल ऑफ फन लाइफ जीती हैं। वे अपने हर अच्छे मोमेंट को अपने दोस्तों से शेयर करती हैं। दोस्त और लोग उन्हें हैरी के नाम से भी बुलाते हैं।