{"_id":"57b93c814f1c1b8f63d4eda2","slug":"indian-real-sultan-yogehswar-dutt-match-in-rio-olympic-mother-worshiped-for-victory","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"रियो में आज उतरेगा असली 'सुल्तान', मां ने कहा- जीतकर आएगा बेटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रियो में आज उतरेगा असली 'सुल्तान', मां ने कहा- जीतकर आएगा बेटा
विजेंद्र कौशिक/अमर उजाला, सोनीपत(हरियाणा)
Updated Mon, 22 Aug 2016 09:39 AM IST
विज्ञापन
रियो ओलंपिक में योगेश्वर दत्त का मुकाबला
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश का असली 'सुल्तान' आज ओलंपिक के अखाड़े में दम दिखाने को तैयार है। वहीं, बेटे की जीत के लिए मां ने बड़ा कदम उठाया। देखिए तस्वीरें।
रियो ओलंपिक में योगेश्वर दत्त का मुकाबला
- फोटो : अमर उजाला
रियो ओलंपिक में आज शाम को पहलवान योगेश्वर दत्त का मुकाबला है। बेटे की कामयाबी के लिए मां सुशीला देवी शनिवार को रोहतक के अस्सी साल पुराने रूद्राभिषेक मंदिर में पहुंची और डेढ़ घंटा बेटे की कामयाबी के लिए पूजा-अर्चना की। साथ ही अमर उजाला से खास बातचीत में मां ने कहा, बेटा रियो में जीतकर आएगा और वह उसे आते ही दूल्हन के साथ बांध दूंगी।
रियो ओलंपिक में योगेश्वर दत्त का मुकाबला
- फोटो : अमर उजाला
योगेश्वर के परिवार के पुरोहित व रोहतक की एकता कालोनी निवासी राजू अत्री ने बताया कि वे योगेश्वर के परिवार से 2008 से जुड़े हैं। जब भी योगेश्वर किसी बड़ी प्रतियोगिता में भाग लेने जाते हैं तो वे परिजनों के साथ मिलकर खास पूजा करते हैं। 2012 में जब योगेश्वर ओलंपिक में भाग लेने गए, उस समय योगेश्वर के भाई के मुकेश ने इसी रूद्राभिषेक मंदिर में विशेष पूजा की थी। इस ओलंपिक में योगेश्वर ने कांस्य पदक जीता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
रियो ओलंपिक में योगेश्वर दत्त का मुकाबला
- फोटो : अमर उजाला
मंदिर 80 साल पहले कलानौर के एक परिवार ने बनवाया था। शनिवार सुबह योगेश्वर की मां सुशीला देवी भतीजे चिंटू व आशीष के साथ किलोई के शिव मंदिर पहुंची, जहां सुबह नौ बजे से 12 बजे तक किलोई गांव के ग्रामीणों के साथ मिलकर हवन व यज्ञ के साथ पूजा-अर्चना की। इसके बाद साढ़े 12 बजे से डेढ़ बजे तक नया पड़ाव के रूद्राभिषेक मंदिर में विशेष पूजा की।
विज्ञापन
रियो ओलंपिक में योगेश्वर दत्त का मुकाबला
- फोटो : अमर उजाला
योगेश्वर की मां ने भगवान शिवलिंग पर दूध चढ़ाकर ओलंपिक में बेटे योगी की कामयाबी की दुआएं मांगी। साथ ही रोहतक के ही रेलवे रोड के नजदीक शनि मंदिर में जाकर शनिदेव पर तेल चढ़ाया। मां सुशीला देवी का कहना है कि योगेश्वर इस बार गोल्ड मेडल जीतने की ठानकर गए हैं। देश व उनके गुरू के लिए इससे बड़ा तोहफा नहीं हो सकता। जीतकर बेटा घर आएगा तो मैं उसे शादी के बंधन में बांध दूंगी।