फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ट्रेन में सफर करने वाले लोगों के लिए काम की खबर, 15 अगस्त से रेलवे कर रहा बड़ा बदलाव

Sat, 11 Aug 2018 04:04 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हिसार(हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हिसार(हरियाणा) Updated Sat, 11 Aug 2018 04:04 PM IST
विज्ञापन
Indian Railway Train Timings New Schedule from 15 August, Independence Day
demo pic - फोटो : अमर उजाला
अगर आप भी ट्रेन में रोजाना सफर करते हैं तो ये खबर आपके बड़े काम की है। इंडियन रेलवे 15 अगस्त से बड़ा बदलाव करने जा रहा है, बेहद जरूरी है जानिए।
Indian Railway Train Timings New Schedule from 15 August, Independence Day
Indian Railway
दरअसल, रेलवे ने कई रेलगाड़ियों के टाइम टेबल में बदलाव किया है। नया टाइम टेबल 15 अगस्त से लागू होगा। रेलवे के नए टाइम टेबल में 21 ट्रेनों का समय बदला गया है। नई समय सारणी साल 2018-19 के लिए होगी। नए टाइम टेबल की जानकारी आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर भी डाली जाएगी। नई समय सारणी लागू होने में अब सिर्फ पांच दिन बचे हैं।
Indian Railway Train Timings New Schedule from 15 August, Independence Day
Indian Railway
नई समय-सारणी के अनुसार जयपुर स्टेशन पर 15, जोधपुर स्टेशन पर 46, अजमेर स्टेशन पर 29 तथा बीकानेर स्टेशन पर 21 ट्रेनों के आगमन-प्रस्थान समय में परिवर्तन होगा। नए टाइम टेबल से कुछ यात्रियों को राहत मिली है तो कुछ रूटों के लिए यात्रियों को 30 मिनट और ज्यादा इंतजार करना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Indian Railway Train Timings New Schedule from 15 August, Independence Day
भारतीय रेलवे
हिसार से गोरखपुर जाने वाली गाड़ी के पांच मिनट कम कर दिए गए हैं। हिसार से सिकंदराबाद जाने वाली गाड़ी का आधा घंटा बढ़ा दिया गया है। हिसार से अमृतसर की गाड़ी अब दस मिनट बाद स्टेशन से रवाना होगी। रेवाड़ी से गंगानगर जाने वाली पैसेंजर गाड़ी हिसार से 35 मिनट पहले रवाना होगी।

 
विज्ञापन
Indian Railway Train Timings New Schedule from 15 August, Independence Day
Indian Railway
फिलहाल यह गाड़ी हिसार से शाम 5 बजे गंगानगर के लिए रवाना होती है। 15 अगस्त से यह ट्रेन 4.25 पर रवाना होगी। वहीं हिसार से जयपुर जाने वाली गाड़ी भी 20 मिनट पहले रवाना होगी। अब यह गाड़ी हिसार से रात 11 बजकर 35 मिनट पर चलती है। बाद में 11 बजकर 15 मिनट पर चलेगी।  
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed