फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

चंडीगढ़: स्वतंत्रता दिवस से पहले गुरुद्वारे में मिले तीन जिंदा बम, छावनी में बदला इलाका

Sat, 11 Aug 2018 12:08 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 11 Aug 2018 12:08 PM IST
विज्ञापन
Independence Day, Alive Hand Granade Found in Gurudwara at Chandigarh
गुरुद्वारा में मिले बम
स्वतंत्रता दिवस से पहले गुरुद्वारे में तीन जिंदा बम मिलने की खबर हड़कंप मचा हुआ है। लोगों, पुलिस अधिकारियों और सेना के अफसरों की सांसें सूखी हुई हैं, जानिए मामला।
Independence Day, Alive Hand Granade Found in Gurudwara at Chandigarh
गुरुद्वारा में मिले बम
मामला चंडीगढ़ का है। स्वतंत्रता दिवस से महज चार दिन पहले खुड्डा अलीशेर में निर्माणाधीन गुरुद्वारा दुखनिवारण साहिब के ग्राउंड फ्लोर की खुदाई के दौरान शुक्रवार की देर शाम तीन जिंदा बम मिलने से हड़कंप मच गया। जमीन की खुदाई में महज कुछ फुट नीचे एक साथ मिले तीन जिंदा बम देखकर कर्मचारी गुरजीत सिंह के होश फाख्ता हो गए।
Independence Day, Alive Hand Granade Found in Gurudwara at Chandigarh
गुरुद्वारा में मिले बम
गुरजीत ने तुरंत ठेकेदार सहित गुरुद्वारा प्रबंधन के लोगों को सूचना देकर पुलिस कंट्रोल रूम पर फोन किया। 15 अगस्त से पहले गुरुद्वारा साहिब में बम की सूचना पर एसएसपी निलांबरी विजय जगदले और डीआईजी ओपी मिश्रा तुरंत मौके पर पहुंच गए। उच्चाधिकारियों का काफिला पहुंचने से पहले ही गांव खुड्डा अलीशेर छावनी में तबदील हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Independence Day, Alive Hand Granade Found in Gurudwara at Chandigarh
गुरुद्वारा में मिले बम
होमगार्ड जवानों से लेकर इंस्पेक्टर, एसएचओ-11, एसएचओ सारंगपुर व डीएसपीज मौके पर आ जुटे। एसएसपी ने मौके की जांच कर सेक्टर-11 थाना पुलिस व थाना सारंगपुर पुलिस को दिशा-निर्देश दिए। साथ ही गुरुद्वारा प्रबंधन व निर्माण कार्य में जुटे मजदूरों सहित अन्य से पूछताछ की गई। साथ ही चंडी मंदिर स्थित आर्मी के उच्चाधिकारियों को बम मिलने की सूचना दी गई।
विज्ञापन
Independence Day, Alive Hand Granade Found in Gurudwara at Chandigarh
गुरुद्वारा में मिले बम
रात करीब 12 बजे तक सूचना दिए जाने के बावजूद आर्मी के अधिकारी और बम निरोधक दस्ता मौके पर नहीं पहुंचा था। पुलिस ने प्राथमिक जांच करने के बाद बताया कि गुरुद्वारा साहिब से मिला एक बम करीब पंद्रह किलोग्राम का है। करीब 45 किलोग्राम के तीन बम बताए गए लेकिन माना गया कि वहां पड़े बम का वजन इससे कहीं अधिक हो सकता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed