फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

नए साल पर 11 हजार में करें दक्षिण भारत के तीर्थों की यात्रा, खाने रहने की व्यवस्था भी, बुक कराएं

Tue, 04 Dec 2018 10:34 AM IST
दीपक शाही, अमर उजाला, जीरकपुर
दीपक शाही, अमर उजाला, जीरकपुर Updated Tue, 04 Dec 2018 10:34 AM IST
विज्ञापन
Indian Railway Special Tour Package for South India Tour on New Year
indian railway
नए साल पर सिर्फ 11 हजार रुपये में दक्षिण भारत के सभी तीर्थ स्थलों की यात्रा करें, खाने-पीने और ठहरने की व्यवस्था भी। रेलवे ने शेड्यूल जारी किया है, देखें और जल्दी से बुकिंग कराएं।
Indian Railway Special Tour Package for South India Tour on New Year
indian railway
दक्षिण भारत के सात तीर्थ स्थलों की सैर महज 11,340 रुपये में संभव होगी। 18 जनवरी की सुबह चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन से भारत दर्शन स्पेशल ट्रेन रवाना होगी। इसमें कुल 804 स्लीपर क्लास की सीटें उपलब्ध हैं। 12 दिनों की स्पेशल ट्रेन से सैर के लिए बुकिंग प्रक्रिया आईआरसीटीसी ने शुरू कर दी है। आपको जानकारी के लिए बता दें कि भारतीय रेलवे की भारत दर्शन टूरिस्ट ट्रेन पर्यटकों के बीच में काफी लोकप्रिय हो रही है।
Indian Railway Special Tour Package for South India Tour on New Year
भारतीय रेल
यह न केवल आम ट्रेन के मुकाबले सस्ती है बल्कि इसमें कई दूसरे बड़े फायदे भी हैं। यह स्पेशल ट्रेन अलग-अलग धार्मिक स्थानों के लिए चलाई जाती है, जिन्हें आप अपनी सुविधा के अनुसार बुक करवा सकते हैं। यह ट्रेन देश के विभिन्न हिस्सों से चलती है और कई छोटे-बड़े स्टेशन पर रुकती है। भारत दर्शन ट्रेन खास धार्मिक स्थलों पर हीं जाती है। शुरुआत में इसका नाम विलेज ऑन व्हील्स था जिसकी पहली बार शुरुआत 29 नवंबर 2004 को हुई थी।    
विज्ञापन
विज्ञापन
Indian Railway Special Tour Package for South India Tour on New Year
भारतीय रेलवे
11 रातें और 12 दिन यात्रा
यह ट्रेन 18 जनवरी को चलेगी और 29 जनवरी की रात चंडीगढ़ पहुंचेगी। 11 रातें और 12 दिनों का भारत दर्शन यात्रा में भारत दर्शन टूर में रामेश्वरम, मदुरई, कोवलम, त्रिवेंद्रम, कन्याकुमारी, तिरुचिरापल्ली, तिरुपति के तीर्थ स्थल शामिल हैं। इसकी स्टॉपेज जालंधर से चलकर लुधियाना, चंडीगढ़, अंबाला, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत, दिल्ली कैंट, रेवाड़ी, अलवर, जयपुर स्टेशनों पर होगी।
विज्ञापन
Indian Railway Special Tour Package for South India Tour on New Year
indian railway
इन तीर्थ स्थलों की सैर
रामेश्वर का रामानाथ स्वामी टेंपल, मदुरई के मीनाक्षी टेंपल, कोवलम बीच के पद्मनाभम टेंपल व सांथीगिरी, कन्याकुमारी, तिरुचिरापल्ली के रंगनाथस्वामी (श्रीरंगम, अपने श्री रंगनाथस्वामी मंदिर के लिए प्रसिद्ध है, जो भारत के सबसे बड़े मंदिर परिसरों में से एक है) तिरुपति के तिरुमाला हिल्स और पद्मावती टेंपल के सैर कर सकेंगे।   
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed