ओबामा से तारीफ पा चुकी लेडी कमांडर से मिलिए, बुलेट चलाती है
मिलिए, अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा से तारीफ करा चुकी भारतीय नौसेना की लेडी कमांडर नंदिता भारद्वाज से, जो जालंधर में जन्मीं।
ओबामा से तारीफ पा चुकी लेडी कमांडर से मिलिए, बुलेट चलाती है
नंदिता 26 जनवरी की परेड में शामिल भारतीय नौसेना की पहली महिला टुकड़ी की कमांडर थीं। इस परेड में अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहे। उन्होंने नंदिता के जज्बे की काफी तारीफ की थी।
ओबामा से तारीफ पा चुकी लेडी कमांडर से मिलिए, बुलेट चलाती है
पंजाब के जालंधर में जन्मी नंदिता के पिता चरण शर्मा रेलवे में सेक्शन ऑफिसर हैं, वहीं मां जालंधर के सरकारी स्कूल में बतौर टीचर कार्यरत हैं। नंदिता के भाई ने बीआईटीएस पिलानी से बीटेक की है और इस समय यूके में रॉयल डच शेल कंपनी में मरीन इंजीनियर के रूप में काम कर रहे हैं।
ओबामा से तारीफ पा चुकी लेडी कमांडर से मिलिए, बुलेट चलाती है
नंदिता की प्रारंभिक शिक्षा जालंधर के दयानंद मॉडल स्कूल से हुई। जालंधर के ही एचएमवी कॉलेज से उन्होंने बीएससी की डिग्री ली और उसके बाद डिस्टेंस एजूकेशन से माइक्रोबायोलॉजी में कोर्स किया। 2011 में उन्होंने इंडियन शॉर्ट सर्विस कमीशन का एग्जाम क्लीयर किया और भारतीय नौसेन का हिस्सा बन गई।
ओबामा से तारीफ पा चुकी लेडी कमांडर से मिलिए, बुलेट चलाती है
नंदिता के पिता बताते हैं कि उसे बुलेट दौड़ाने का बहुत शौक है। एक बार वह मुझे बिठाकर बाजार ले गई। उस समय मुझे काफी डर लग रहा था, लेकिन नंदिता ने कि पापा डरिए मत। उस समय सड़क पर चल रहा हर व्यक्ति उसे बुलेट चलाते देखकर हैरान था।