{"_id":"58f88f724f1c1b24408b456b","slug":"indian-hockey-team-player-mandeep-antil-weds-with-btech-pass-monika","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"हॉकी के इस स्टार प्लेयर ने BTech मोनिका संग लिए 7 फेरे, देखिए तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हॉकी के इस स्टार प्लेयर ने BTech मोनिका संग लिए 7 फेरे, देखिए तस्वीरें
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत(हरियाणा)
Updated Fri, 21 Apr 2017 09:22 AM IST
विज्ञापन
हॉकी प्लेयर मनदीप आंतिल की शादी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश के सबसे युवा सासंद के बाद हॉकी इंडिया के स्टार प्लेयर भी शादी के बंधन में बंध गए। बीटेक मोनिका इनकी दुल्हन बनी, तस्वीरों में देखिए पूरी शादी।
हॉकी प्लेयर मनदीप आंतिल की शादी
इंडियन हॉकी टीम के कैप्टन रह चुके मनदीप आंतिल ने बुधवार को सोनीपत में मुरथल रोड स्थित एक फार्म हाउस में 7 फेरे लिए। इनकी दुल्हन यहीं के गांव रतनगढ़ की मोनिका बनीं। मनदीप की शादी में हाल ही में सरदार भगत सिंह के शहीदी दिवस पर दूसरी बार भारत केसरी दंगल जीत चुके अंतरराष्ट्रीय पहलवान मौसम खत्री, हॉकी जगत के जाने-माने चेहरे भारत छिक्कारा समेत खेल जगत की कई हस्तियां शामिल हुई।
हॉकी प्लेयर मनदीप आंतिल की शादी
बुधवार शाम 6 बजे मनदीप की उनके गांव कुराड़ इब्राहिमपुर में सेहराबंधी हुई, फिर जरूरी रस्में निभाने के बाद 7 बजे बारात रवाना हुई। 8 बजे से सोनीपत में मुरथल रोड स्थित गीतांजलि फार्म हाउस में डिनर का प्रोग्राम था, जिस दौरान खेल और इलाके की राजनैतिक जगत की कई हस्तियों ने पहुंचकर आंतिल परिवार को बधाई दी। करीब साढ़े 10 बजे मनदीप और मोनिका ने एक-दूसरे को जयमाला पहनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
हॉकी प्लेयर मनदीप आंतिल की शादी
इसके बाद फेरों की रस्म पूरी हुई और आए मेहमानों ने नवविवाहित जोड़े को आशीर्वाद दिया। 29 वर्षीय मनदीप आंतिल भारतीय हॉकी टीम के कैप्टन रह चुके हैं और कई बार अजलान शाह हॉकी कप खेल चुके हैं, वहीं कई अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताएं खेल चुके हैं। वह सन 2008 से ऑयल एंड नैचुरल गैस कॉर्पोरेशन में एग्जेक्यूटिव ऑफिसर के पद पर कार्यरत हैं और इसी संस्थान की तरफ से हॉकी में नाम कमा चुके हैं।
विज्ञापन
हॉकी प्लेयर मनदीप आंतिल की शादी
वहीं 26 वर्षीय मोनिका सोनीपत जिले के गांव रतनगढ़ के संभ्रांत परिवार से संबंध रखती हैं। वह B.Tech कर चुकी हैं तो इसके अलावा हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा (HTET) और केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) भी क्लियर कर चुकी हैं। मोनिका का केंद्रीय विद्यालय की जूनियर विंग के लिए भी चयन हो चुका है, जल्द ही वह ज्वायन कर सकती हैं।