फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इस बहादुर बेटी ने रचा ऐसा इतिहास कि पिता के आंसू छलके, दंग कर देगा जज्बा

Mon, 26 Feb 2018 02:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 26 Feb 2018 02:32 PM IST
विज्ञापन
indian cricketer harmanpreet kaur got 26th rank in fobes list
हरमनप्रीत कौर
गजब का हौंसला रखने वाली देश की इस होनहार बेटी से मिलिए। छोटे से गांव से निकली, सपनों को उड़ान दी और रच दिया इतिहास, दिलचस्प स्टोरी।
indian cricketer harmanpreet kaur got 26th rank in fobes list
हरमनप्रीत कौर
हम बात कर रहे हैं, हम बात कर रहे हैं क्रिकेटर हरमनप्रीत कौर की। महिला विश्व कप के सेकेंड सेमीफाइनल में 171 रन बनाकर कंगारुओं के छक्के छुड़ाने वाली हरमन को फोब्स की लिस्ट में 26 वीं रेंक मिली है। हरमन बिग बैश लीग में खेलने वाली पहली भारतीय महिला क्रिकेटर भी हैं। आईसीसी महिला वनडे बल्लेबाजों की रैकिंग में भी हरमन टॉप 10 में हैं। इस सूची में उनकी रैंक छठी है।
indian cricketer harmanpreet kaur got 26th rank in fobes list
हरमनप्रीत कौर
हरमन तब सुर्खियों में आईं, जब महिला विश्व कप 2017 में भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले गए सेमीफाइनल मुकाबले में उन्होंने कंगारुओं के छक्के छुड़ाए थे। हरमनप्रीत ने 115 गेंदों में 171 रन बनाए। 20 चौके और 7 छक्के जड़े। पारी में हरमनप्रीत का स्ट्राइक रेट 148.69 रहा। इस धमाकेदार पारी की बदौलत हरमन ने न केवल महिला क्रिकेट के बल्कि, पुरुष क्रिकेट के कुछ रिकॉर्ड्स को चुनौती दे डाली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
indian cricketer harmanpreet kaur got 26th rank in fobes list
Harmanpreet Kaur
हरमन ने तोड़ा रोहित शर्मा का रिकॉर्ड
हरमन ने आईसीसी वर्ल्ड कप के नॉक आउट स्टेज में 171 रन बनाकर भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम को भी पीछे छोड़ दिया है। वर्ल्ड कप के नॉक आउट स्टेज में भारत की तरफ से सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड अब तक रोहित शर्मा के नाम था। रोहित ने 2015 विश्व कप में बांग्लादेश के खिलाफ क्वार्टर फाइनल मैच में 137 रन बनाए थे, लेकिन हरमनप्रीत ने 171 रन बनाकर यह रिकॉर्ड तोड़ दिया।
विज्ञापन
indian cricketer harmanpreet kaur got 26th rank in fobes list
हरमनप्रीत कौर
ऑस्ट्रेलियाई लीग में बिगबैश की टीम से खेलीं हैं
हरमनप्रीत पंजाब और टीम इंडिया के अलावा ऑस्ट्रेलियाई लीग में बिगबैश की टीम सिडनी थंडर्स की ओर से भी खेल चुकी हैं। इसी वजह से वह ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों को अच्छी तरह से खेल सकीं। सिडनी थंडर्स के साथ जुड़ने वाली हरमन पहली भारतीय क्रिकेटर हैं। इसके अलावा हरमनप्रीत सरे स्टार्स से जुड़ने वाली भी पहली भारतीय हैं। 2013 में इंग्लैंड के खिलाफ वर्ल्ड कप मैच में अपना पहला शतक जड़ा था।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed