भारतीय सेना में शामिल होने के इच्छुक युवाओं के सुनहरा मौका है। बंपर भर्तियां हो रही हैं, अगर रैली में शामिल होना चाहते हैं तो ऑनलाइन अप्लाई कीजिए।
2 of 4
indian army recruitment
- फोटो : amarujala
भारतीय सेना द्वारा 23 व 24 जुलाई को रोहतक स्थित राजीव गांधी खेल परिसर में पानीपत जिला के युवाओं के लिए भर्ती रैली का आयोजन किया जाएगा। इसमें केवल ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराने वाले प्रार्थी की भाग ले सकेंगे।
3 of 4
सेना में भर्ती के लिए उत्साह बढ़ा
- फोटो : अमर उजाला
सेना भर्ती कार्यालय रोहतक के भर्ती निदेशक कर्नल केएस भाटी ने बताया कि 23 जुलाई को पानीपत तहसील और 24 जुलाई को इसराना और समालखा तहसील के युवाओं के भर्ती की जाएगी। जिनमें सामान्य सैनिक, सैनिक क्लर्क व अन्य वर्गों के लिए भर्ती होगी।
4 of 4
indian army recruitment
- फोटो : amarujala
सभी रजिस्टर्ड उम्मीदवार भर्ती में भाग लेने के लिए 18 जुलाई के बाद अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर प्रिंट निकाल सकते हैं। भर्ती में भाग लेने के लिए एडमिट कार्ड और आधार कार्ड लाना अनिवार्य है।