फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भारतीय सेना को इस खास 'ट्रिक' ने दिलाई थी कारगिल युद्ध में जीत, कराहने की इजाजत तक नहीं थी

Thu, 26 Jul 2018 01:09 PM IST
मोहित धुपड़, अमर उजाला, चंडीगढ़
मोहित धुपड़, अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 26 Jul 2018 01:09 PM IST
विज्ञापन
Indian Army, Kargil Vijay Diwas, Indian Soldiers Used Silent Movements in Kargil War to Finish Enemy
कारगिल विजय दिवस
कारगिल में ऊंचाई पर बैठे दुश्मन तक पहुंचना आसान नहीं था, लेकिन भारतीय सेना ने एक खास 'ट्रिक' अपनाकर इसे मुमकिन बनाया और दुश्मन का खात्मा करके ही सांस लिया।
Indian Army, Kargil Vijay Diwas, Indian Soldiers Used Silent Movements in Kargil War to Finish Enemy
कारगिल विजय दिवस
ये ट्रिक कुछ और नहीं, बल्कि एक खास ट्रेनिंग थी, साइलेंट मूवमेंट। परमवीर चक्र विजेता सूबेदार संजय कुमार ने बताया कि इन मुश्किल हालात से निपटने के लिए भारतीय सेना ने युद्ध में एक खास रणनीति ‘साइलेंट मूवमेंट’ का इस्तेमाल किया। जवानों व अफसरों को युद्धक्षेत्र में जाने से पहले बाकायदा साइंलेंट ड्रिल भी करवाई गई थी।
Indian Army, Kargil Vijay Diwas, Indian Soldiers Used Silent Movements in Kargil War to Finish Enemy
कारगिल विजय दिवस
पहाड़ों पर दुश्मन की ओर बढ़ते हुए इस इस ‘साइलेंट मूवमेंट’ में जवानों व अफसरों को गोली लगने के बाद घायलावस्था में कराहने तक की इजाजत नहीं थी। आंखों की भाषा को समझकर आगे बढ़ते हुए दुश्मन के बंकरों को ढूंढ कर उन पर हमला बोलना था ताकि  दुश्मन को संभलने और फायरिंग का मौका ही न मिले। भारतीय सेना की ये रणनीति कई मोर्चों पर कारगर साबित हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Indian Army, Kargil Vijay Diwas, Indian Soldiers Used Silent Movements in Kargil War to Finish Enemy
कारगिल विजय दिवस
दरअसल, दुश्मन एलओसी की ऊंची पहाड़ियों पर भारतीय जमीन पर कब्जा करके बैठा था और नीचे भारतीय फौज को दुश्मन को खत्म करके जमीन वापस लेने का टास्क दिया गया था। कई सैन्य प्लाटूनों को एलओसी के विभिन्न मोर्चों पर पाकिस्तानी फौज से लोहा लेना था। लेकिन मुश्किल यह थी कि ऊपर बैठा दुश्मन नीचे भारतीय फौज की मूवमेंट देख पा रहा था।
विज्ञापन
Indian Army, Kargil Vijay Diwas, Indian Soldiers Used Silent Movements in Kargil War to Finish Enemy
कारगिल विजय दिवस
भारतीय जवानों और अफसरों को ऊपर चोटियों पर छिपे न तो पाकिस्तानी दिख रहे थे और न ही उनके बंकर। इसके लिए ही यह साइलेंट रणनीति अपनाई गई और ऊपर-नीचे की मुश्किल स्थिति को भेद कर दुश्मन का खात्मा किया गया। ऐसे में एलओसी की दुर्गम परिस्थितियों में लड़ा गया 1999 का कारगिल युद्ध दो देशों के बीच एक दुर्लभ सशस्त्र लड़ाई थी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed