फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

देश की तीनों सेनाओं की इस ताकत को देखकर थर्रा जाएंगे दुश्मन, देखिए खासियतें

Wed, 17 May 2017 10:08 AM IST
मोहित धुपड़/अमर उजाला, चंडीगढ़
मोहित धुपड़/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 17 May 2017 10:08 AM IST
विज्ञापन
indian army, airforce and navy will got supersonic missile brahmos, profile and qualities
सुपरसोनिक मिसाइल ब्रह्मोस
भारतीय सेना के तीनों अंगों की इस ताकत को देखकर अब दुश्मन थर्रा जाएगा। इसकी खूबियां इतनी हैरान कर देने वाली हैं कि जानकर आपको फक्र महसूस होगा।
indian army, airforce and navy will got supersonic missile brahmos, profile and qualities
सुपरसोनिक मिसाइल ब्रह्मोस
सुपरसोनिक मिसाइल ब्रह्मोस अब देश में जल, थल और वायु सेना की ताकत को और बढ़ाएगी। इससे दुश्मन देशों को भी थर्राना पड़ेगा। मिनिस्ट्री ऑफ डिफेंस के अंतर्गत ब्रह्मोस एयरोस्पेस केविशेषज्ञ इसमें जुटे हैं। ब्रह्मोस एयरोस्पेस के वैज्ञानिकों ने अमर उजाला को बताया कि ब्रह्मोस मिसाइल को अपग्रेड किया जा रहा है, बहुत जल्द इसे सेना की तीनों विंग को सौंप दिया जाएगा।
indian army, airforce and navy will got supersonic missile brahmos, profile and qualities
सुपरसोनिक मिसाइल ब्रह्मोस
थल सेना को सौंपी जाने वाली अपग्रेडेड सुपरसोनिक मिसाइल ब्रह्मोस अब दुश्मन पर घना (काफी भीतर तक) प्रहार करेगी। मिनिस्ट्री ऑफ डिफेंस केअधीनस्थ ब्रह्मोस एरोस्पेस के वैज्ञानिकों ने रिसर्च के  बाद इस सुपरसोनिक मिसाइल ब्रह्मोस की रेंज को काफी बढ़ाया है। ब्रह्मोस एयरोस्पेस के एक सीनियर वैज्ञानिक ने बताया कि अभी तक इसकी मिसाइल की रेंज 290 किमी थी, लेकिन अब इसकी मारक रेंज को 450 किमी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
indian army, airforce and navy will got supersonic missile brahmos, profile and qualities
सुपरसोनिक मिसाइल ब्रह्मोस
विशेषज्ञों ने ब्रह्मोस मिसाइल के साफ्टवेयर को अपग्रेड किया है। इसका वजन (कैनेस्टर समेत) 3.9 टन है, बिना कैनेस्टर के वजन 3 टन है। इसके वजन केसाथ साफ्टवेयर को अपग्रेड कर इसकी मारक रेंज को 160 किमी अधिक बढ़ाया गया है। ब्रह्मोस से जल सेना (नेवी) अब पानी से पानी ही नहीं, बल्कि पानी से जमीन पर भी मार करेगी। इसकी मारक रेंज फिलहाल 290 किमी ही रहेगी।

 
विज्ञापन
indian army, airforce and navy will got supersonic missile brahmos, profile and qualities
सुपरसोनिक मिसाइल ब्रह्मोस
खास बात यह कि इस सुपरसोनिक मिसाइल को नेवी अब पानी के भीतर से जमीन पर मौजूद टारगेट पर निशाना साधेगी। इस तरह भारत ‘सी-टू लैंड’ अटैक करने वाले दुनिया के चुनिंदा देशों के क्लब में भी शामिल हो जाएगा। सीनियर साइंटिस्ट ने बताया कि दरअसल नेवी को सौंपे जाने वाली इस मिसाइल में सी-टू-लैंड का एक  खास साफ्टवेयर वर्जन मिसाइल में इंस्टाल किया गया है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed