{"_id":"59709dcb4f1c1bc7118b469a","slug":"indian-airforce-chief-bs-dhanoa-france-visit-jet-rafale-deal","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"देश के दुश्मन अब खैर मनाएंगे, आसमान से ऐसी आफत बरसेगी, बदला पूरा होगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देश के दुश्मन अब खैर मनाएंगे, आसमान से ऐसी आफत बरसेगी, बदला पूरा होगा
मोहित धुपड़/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Fri, 21 Jul 2017 10:06 AM IST
विज्ञापन
इंडियन एयरफोर्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश के दुश्मनों ने बहुत कहर बरपा लिया, अब वे अपनी खैर मनाएंगे। उनके सिर पर आसमान से ऐसी आफत बरसेगी कि खात्मा हो जाएगा, बदला भी पूरा होगा।
इंडियन एयरफोर्स चीफ बीएस धनोआ
दरअसल, अब इंडियन एयरफोर्स की ताकत और ज्यादा बढ़ेगी। फ्रांस की सरकार और एयरफोर्स अथारिटी इसके लिए जहां भारत की पूरी मदद करेगा, वहीं फ्रांस सैन्य प्रशिक्षणों में भी भारत को अपना सहयोग देगा। इसी के चलते एयर चीफ मार्शल बीएस धनोआ बीस जुलाई तक फ्रांस दौरे पर है। इस दौरे का मुख्य उद्देश्य इंडियन एयरफोर्स को फ्रांस की मदद से और मजबूत बनाना है।
इंडियन एयरफोर्स चीफ बीएस धनोआ
इस दौरे के बारे में जानकारी देते हुए एयरफोर्स के एक आला अफसर ने बताया कि इस दौरान एयर चीफ मार्शल के दौरे से दोनों देशों में मौजूदा रक्षा सहयोग को और मजबूती मिलेगी। इस दौरान फ्रांस इंडिया की मिलिट्री ट्रेनिंग कोर्सेज को और एडवांस और अपग्रेड करने में भी अपनी मदद करेगा। इस दौरे के दौरान एयर चीफ मार्शल की फ्रांसिसी सशस्त्र बलों के वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों से भी बातचीत हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
इंडियन एयरफोर्स चीफ बीएस धनोआ
इस इस दौरान वर्तमान भू-राजनीतिक परिदृश्य में दोनों देशों के सशस्त्र बलों के सामने मौजूद चुनौतियों पर चर्चा की गई। एयर चीफ मार्शल ने फ्रांस की मिलिट्री एविएशन इंडस्ट्री का भी जायजा लिया। एयर चीफ मार्शल इंडस्ट्री की नई तकनीकों से रू-ब-रू हुए और वहां इंडस्ट्री प्रतिनिधियों से जानकारी हासिल की। इसी दौरान उन्होंने इंडियन राफेल पीएमटी इंफ्रास्ट्रक्चर ईकाई का भी विजिट किया।
विज्ञापन
इंडियन एयरफोर्स चीफ बीएस धनोआ
इस दौरे के दौरान एयर चीफ मार्शल ने फ्रांस में दोनों देशों के संयुक्त वायु अभ्यास के चलते एक घंटा राफेल जेट की उड़ान भी भरी। उल्लेखनीय है कि भारत ने फ्रांस से करीब 59 हजार करोड़ की लागत से 36 राफेल जेट खरीदे जाने हैं। पिछले साल सितंबर में दोनों देशों के बीच ये डील फाइनल हुई थी और आने वाले तीन से पांच सालों के बीच फ्रांस इसकी डिलीवरी इंडिया को करेगा।