{"_id":"58e0c9864f1c1b4a3e5b3f03","slug":"india-s-youngest-mp-dushyant-chautala-wedding-with-meghna-ahlawat-on-18-april","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"7 फेरे लेने जा रहे हैं देश के सबसे युवा सांसद, मां ने बड़े ही अनोखे ढंग से दिया न्यौता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
7 फेरे लेने जा रहे हैं देश के सबसे युवा सांसद, मां ने बड़े ही अनोखे ढंग से दिया न्यौता
amarujala.com- Written by: खुशबू गोयल
Updated Mon, 03 Apr 2017 09:13 AM IST
विज्ञापन
देश के सबसे युवा सांसद दुष्यंत चौटाली की शादी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश के सबसे युवा सांसद शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। विवाह की तारीख तय हो गई। इसके लिए उनकी मां ने बड़े ही अनोखे अंदाज में सभी को न्यौता दिया।
सांसद दुष्यंत चौटाला की शादी तय
हम बात कर रहे हैं हिसार लोकसभा से सांसद दुष्यंत चौटाला की। सांसद दुष्यंत की शादी 18 अप्रैल को होनी है। शादी के कार्ड बांटे जा रहे हैं। शादी से पहले दो लंच कार्यक्रम रखे गए हैं, जिसमें 11 अप्रैल को सुबह 10 बजे गांव चौटाला में लंच रखा गया है। इसमें पूरी रानियां विधानसभा के लोगों को आमंत्रित किया गया है। वहां से विधायक नैना चौटाला ने चार गांवों में घर-घर जाकर लोगों को पीले चावल देकर आमंत्रित किया है।
सांसद दुष्यंत चौटाला की शादी तय
प्रदेश भर के कार्यकर्ताओं के लिए 13 अप्रैल को सिरसा के स्टेडियम में कार्यक्रम तय किया है। यहां करीब एक लाख लोगों के लिए लंच की व्यवस्था की गई है। दुष्यंत चौटाला हिसार लोकसभा से सांसद है। इस कारण उन्होंने पूरी लोकसभा को शादी का निमंत्रण दिया है। रविवार को चौधरी देवीलाल सदन में सभी कार्यकर्ताओं को बुलाया गया। यहां पर सभी को शादी का न्योता दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
दुष्यंत चौटाला
- फोटो : फाइल फोटो
शादी के समारोह में पूर्व सीएम ओपी चौटाला, अभय सिंह चौटाला भी शामिल होंगे। इस कारण हजारों कार्यकर्ता पूर्व सीएम से मिलने के नाते भी शादी समारोह में शिरकत करेंगे। सांसद बेटे दुष्यंत चौटाला की शादी के लिए उन्हें तिहाड़ जेल से 21 दिन की छुट्टी मिलेगी। दिल्ली के उपराज्यपाल ने गुरुवार को चौटाला की ओर से दायर याचिका पर यह फैसला लिया।
विज्ञापन
सांसद दुष्यंत चौटाला की शादी तय
सांसद दुष्यंत चौटाला सांसदों, विधायकों, पूर्व सीएम, पूर्व मंत्रियों, मंत्रियों के लिए दिल्ली के होटल में रिसेप्शन रखेंगे। जिसमें सिर्फ वीआईपी लोग ही आमंत्रित होंगे। 18 अप्रैल को शादी कार्यक्रम में परिवार के लोग ही शामिल होंगे। इसके अलावा चुनिंदा लोग ही यहां रहेंगे। शादी का निमंत्रण देने के लिए कार्यकर्ताओं को पीले चावल दिए जा रहे हैं। हजारों कार्ड बांटने की बजाय यह तरीका सबसे बेहतर है।