फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

देश की सबसे ज्यादा वजन वाली बच्ची पतली हो रही है, जानिए कैसे?

Sun, 16 Jul 2017 09:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 16 Jul 2017 09:07 AM IST
विज्ञापन
india's heaviest girl child chahat treatment in chandigarh pgi
Chahat
देश में एक बच्ची जो अभी तक सिर्फ 9 महीने की है और उसका वजन 20 किलो है, लेकिन अब वह पतली हो रही है। जानिए यह चमत्कार कैसे हो रहा है। 
india's heaviest girl child chahat treatment in chandigarh pgi
Baby Chahat admitted to PGIMER
ये लड़की कोई और नहीं, पंजाब के अमृतसर की रहने वाली चाहत है। सिर्फ नौ महीने की उम्र में ही इसका वजन 20 किलो है। मां बाप के पास पैसा नहीं कि इलाज करा सके। इसलिए पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट ने बच्ची का इलाज कराने को हा​थ बढ़ाया। इलाज की जिम्मेवारी पीजीआई चंडीगढ़ को सौंपी गई। इलाज शुरू हुआ और अब राहत भी खबर सामने आई। 
india's heaviest girl child chahat treatment in chandigarh pgi
8 महीने की 'चाहत'
दरअसल, इलाज शुरू होने के बाद से चाहत का वजन करीब 500 ग्राम कम हुआ है। जबकि उसका हर महीने दो किलोग्राम वजन बढ़ रहा था। करीब एक माह से उसका इलाज चल रहा है। पीजीआई के डॉक्टरों का कहना है कि अभी मुख्य रिपोर्ट नहीं आई है। इसके बावजूद मोटापे का बेसिक इलाज शुरू  करवा दिया गया है। यदि जेनेटिक रिपोर्ट पॉजिटिव आती है तो इलाज बदल देंगे। वरना यही इलाज चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
india's heaviest girl child chahat treatment in chandigarh pgi
अनोखी बच्ची चाहत
डॉक्टरों ने बताया कि जब वह पीजीआई आई थी, तब उसका वजन 20 किलोग्राम था। अब उसका वजन 19 किलो 500 ग्राम रह गया है। इलाज के तौर पर चाहत को कुछ मेडिसिन दी गई और एक्सरसाइज करवाई जा रही है। एक घंटे उसे रोजाना चलना होता है। मोटापे का यही बेसिक इलाज है। चाहत के पिता सूरज ने बताया कि वह अपने बच्ची के इलाज से खुश हैं। 
विज्ञापन
india's heaviest girl child chahat treatment in chandigarh pgi
अनोखी बच्ची चाहत
सूरज ने पीजीआई के डॉक्टरों का धन्यवाद देते हुए कहा कि चाहत के इलाज में संस्थान के डॉक्टर पूरी मदद कर रहे हैं। अब दस दिन बाद फिर से आना है। तब तक चाहत के सैंपलों की रिपोर्ट भी आ जाएगी। सूरज ने बताया कि जन्म से ही चाहत का वजन बढ़ता जा रहा था। आमतौर पर इस उम्र में बच्ची का वजन सात से दस किलो के बीच रहता है, लेकिन लगातार वजन बढ़ने से वे परेशान थे। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed