{"_id":"585155424f1c1bf05c64a590","slug":"income-tax-raid-in-chandigarh-2-crore-18-lakh-currency-seized","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"व्यापारी के घर से मिला नए-पुराने नोटों का जखीरा, गिनते-गिनते सुबह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यापारी के घर से मिला नए-पुराने नोटों का जखीरा, गिनते-गिनते सुबह
Thu, 15 Dec 2016 09:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 15 Dec 2016 09:49 AM IST
विज्ञापन
1 of 6
चंडीगढ़ में पकड़े गए करोड़ों के नोट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
इस कपड़ा व्यापारी के घर से नए-पुराने नोटों का करोड़ों का बड़ा जखीरा मिला, 70 लाख के तो गुलाबी नोट थे। देखिए
2 of 6
चंडीगढ़ में पकड़े गए करोड़ों के नोट
मामला चंडीगढ़ का है, प्रर्वतन निदेशालय (ईडी) ने यहां के प्रमुख कपड़ा व्यापारी इंदरपाल महाजन के सेक्टर 22 बी स्थित घर पर रेड कर वहां से 2 करोड़ 19 लाख 35 हजार 5 सौ रुपये का काला धन पकड़ा है। ईडी की शिकायत पर सेक्टर 17 पुलिस स्टेशन में महाजन के खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर चार दिन के पुलिस रिमांड पर ले लिया है।
3 of 6
चंडीगढ़ में पकड़े गए करोड़ों के नोट
डीएसपी सेंट्रल राम गोपाल ने बताया कि मंगलवार देर रात ईडी की तरफ से इंदरपाल महाजन (58) के खिलाफ शिकायत मिली थी। इसके आधार पर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। महाजन की सेक्टर 20 व 30 में महाजन क्लॉथ हाउस के नाम से दुकान है। ईडी ने इंदरपाल महाजन के पास से 2.19 करोड़ में से 69,35,500 नई करेंसी के नोट बरामद हुए है। बाकी 1.5 करोड़ रुपये पुरानी करेंसी के 1000 और 500 के नोट हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
चंडीगढ़ में पकड़े गए करोड़ों के नोट
जानकारी के अनुसार बुधवार रात करीब नौ बजे ईडी के चंडीगढ़ जोन के डिप्टी डायरेक्टर गुरनाम सिंह की अगुवाई में टीम कपड़ा व्यापारी इंदरपाल महाजन के सेक्टर 22 स्थित मकान नंबर 1434 पहुंची थी। ईडी की कार्रवाई देर रात 2 बजे तक चलती रही। इंदरपाल ने सारा पैसा एक बैग में भर कर अलमारी में छिपा रखा था।
विज्ञापन
5 of 6
चंडीगढ़ में पकड़े गए करोड़ों के नोट
अपनी कार्रवाई पूरी करने के बाद ईडी ने लोकल पुलिस को सूचना दी। जानकारी पाते ही मौके पर एसपी सिटी नवदीप बराड़ पहुंचे। साथ ही थाना पुलिस ने पहुंचकर आरोपी को गिरफ्तार कर सेक्टर 17 थाने ले आई। पुलिस ने पहले क्रिमिनल केस पुलिस ने दर्ज किया है बुधवार दोपहर पुलिस ने इंदरपाल को जिला अदालत में पेश किया गया। कोर्ट ने इंदरपाल को चार दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया। उसकेबाद एक दो दिनों में ईडी भी व्यापारी के खिलाफ भ्रष्टाचार की धाराओं के तहत अलग से केस दर्ज करेगी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।