फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

देशसेवा का जज्बा: 2003 में शहीद हुए थे मेजर नवनीत वत्स...अब 20 साल बाद आर्मी ज्वाइन करेगी बेटी इनायत

Tue, 07 Feb 2023 02:22 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पंचकूला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पंचकूला Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 07 Feb 2023 02:22 PM IST
सार

मरणोपरांत सेना मेडल से सम्मानित मेजर नवनीत वत्स की बेटी इनायत अप्रैल में ऑफिसर्स ट्रेनिंग अकादमी (ओटीए) चेन्नई में प्रशिक्षण के लिए जाएंगी। पंचकूला की रहने वाली इनायत अपने माता-पिता की इकलौती बेटी हैं।

विज्ञापन
Inayat Vats Daughter of Martyr Major Navneet Vats set to Join Army
माता और पिता के साथ इनायत वत्स। - फोटो : फाइल
मेजर नवनीत वत्स ने 2003 में जब देश के लिए अपनी जिंदगी कुर्बान की थी, तब उनकी बेटी इनायत मात्र ढाई साल की थी। अबोध इनायत पिता के स्नेह से वंचित हुई लेकिन देशसेवा के जज्बे की विरासत जरूर ले ली। 20 साल में ये जज्बा जुनून बना और अब इनायत आर्मी ज्वाइन कर देशसेवा को पूरी तरह तैयार हैं। 


मरणोपरांत सेना मेडल से सम्मानित मेजर नवनीत वत्स की बेटी इनायत अप्रैल में ऑफिसर्स ट्रेनिंग अकादमी (ओटीए) चेन्नई में प्रशिक्षण के लिए जाएंगी। पंचकूला की रहने वाली इनायत अपने माता-पिता की इकलौती बेटी हैं।

Inayat Vats Daughter of Martyr Major Navneet Vats set to Join Army
पिता मेजर नवनीत वत्स के साथ इनायत वत्स। - फोटो : फाइल
इनायत की मां शिवानी ने बताया कि वह अपनी बेटी के फैसले से खुश हैं। अब उनकी बेटी सेना में जाकर अपने पिता के सपने को पूरा करेगी। शिवानी ने बताया कि इनायत की उम्र तीन साल की भी नहीं थी, जब उनके सिर से पिता का साया उठ गया था। इनायत वत्स के पिता मेजर नवनीत वत्स देश की सुरक्षा के लिए कश्मीर में शहीद हो गए थे।
 
Inayat Vats Daughter of Martyr Major Navneet Vats set to Join Army
पिता के साथ इनायत। - फोटो : फाइल
इनायत जब बड़ी हुईं तो उसे पता चला कि देश की सुरक्षा करते उनके पिता ने शहादत को गले लगाया तो उन्होंने भी ठान लिया कि वह भी अपने पिता के नक्शे-कदम पर चलेगी और राष्ट्र सेवा करेगी। अपने लक्ष्य को हासिल करने के लिए इनायत वत्स ने जी तोड़ मेहनत की और अब पिता की शहीदी के 20 साल बाद वह भी देश सेवा के लिए तैयार हैं। इनायत के नाना भी आर्मी में कर्नल थे। इनायत अपनी तीसरी पीढ़ी के तौर पर सेना में सेवा देने जा रही हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Inayat Vats Daughter of Martyr Major Navneet Vats set to Join Army
शहीद मेजर नवनीत वत्स। - फोटो : अमर उजाला
मेजर नवनीत वत्स साल 2003 में आतंकियों के खिलाफ एक ऑपरेशन के दौरान शहीद हो गए थे। उस समय इनायत की उम्र 2.5 साल थी। श्रीनगर की एक इमारत में आतंकियों से लड़ते मेजर नवनीत वत्स ने शहादत दी थी। उन्हें मरणोपरांत सेना मेडल से सम्मानित किया गया था।
विज्ञापन
Inayat Vats Daughter of Martyr Major Navneet Vats set to Join Army
मां शिवानी के साथ इनायत। - फोटो : अमर उजाला
इनायत ने दिल्ली के लेडी श्रीराम कॉलेज से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद दिल्ली के हिंदू कॉलेज में राजनीति शास्त्र से मास्टर्स कर रही हैं। इनायत को हरियाणा सरकार की तरफ से भी गजेटेड ऑफिसर बनाने का ऑफर दिया गया था। हालांकि उन्होंने इसे स्वीकार नहीं किया और सेना में जाने का फैसला किया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed