{"_id":"a5cf1bf5e20ca05f1fe1562205a3d8da","slug":"in-frunt-of-administration-elderly-woman-burny-alive","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बीच सड़क 80 वर्षीय ने खुद को लगाई आग, दर्दनाक तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीच सड़क 80 वर्षीय ने खुद को लगाई आग, दर्दनाक तस्वीरें
Thu, 05 Nov 2015 08:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नारनौल(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, नारनौल(हरियाणा)
Updated Thu, 05 Nov 2015 08:23 AM IST
बीच सड़क 80 वर्षीय ने खुद को लगाई आग, दर्दनाक तस्वीरें
1 of 5
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
नगर परिषद की टीम के सामने 80 वर्षीय वृद्धा ने खुद को मिट्टी का तेल छिड़कर आग लगा ली। आग लगने के कारण महिला 70 फीसदी तक झुलस गई है। गंभीर हालात में महिला को इलाज के लिए पीजीआई रोहतक रेफर किया गया है। मामला हरियाणा के नारनौल का है। वृद्धा का पोता भी उसे बचाने के चक्कर में आंशिक रूप से झुलस गया। दरअसल पुलिस लाइन के पास मामराज कालोनी में नगर परिषद की टीम नप की जमीन पर कब्जा छुड़वाने के लिए पहुंची थी।
बीच सड़क 80 वर्षीय ने खुद को लगाई आग, दर्दनाक तस्वीरें
2 of 5
नप टीम जैसे ही कब्जे वाली जगह पहुंची तो वहां रहने वाले लोगों ने कार्रवाई का विरोध किया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कार्रवाई का विरोध करते हुए पार्वती(80) ने नप अधिकारियों को चेतावनी दी कि अगर तुरंत कार्रवाई नहीं रोकी तो वह आत्मदाह कर लेंगी। चेतावनी के बाद भी कार्रवाई जारी रही तो महिला पहले छत पर चढ़ी और आत्महत्या की कोशिश की। बाद में वह नीचे उतर आई और कमरे में जाकर केरोसिन छिड़ककर खुद को आग लगा ली। इस कारण महिला बुरी तरह झुलस गई।
बीच सड़क 80 वर्षीय ने खुद को लगाई आग, दर्दनाक तस्वीरें
3 of 5
महिला को आग लगती देख नप अधिकारी वहां से तामझाम लेकर मौके से भाग खड़े हुए। महिला के पोते रोहताश (30) ने आग पर जैसे-तैसे काबू पाया और लोगों ने उसे सिविल अस्पताल पहुंचाया। आग को बुझाने के प्रयास में रोहताश भी झुलस गया। नागरिक अस्पताल से चिकित्सकों ने महिला की गंभीर हालत को देखते हुए रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। रोहताश का सामान्य अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
बीच सड़क 80 वर्षीय ने खुद को लगाई आग, दर्दनाक तस्वीरें
4 of 5
नगर परिषद की जमीन पर कब्जा छुड़वाने के लिए आई टीम में ईओ, अन्य अधिकारी, कर्मचारी के साथ पुलिस बल भी साथ था। बीएन भारती, ईओ, नगर परिषद, नारनौल ने बताया कि मामराज कालोनी के ही एक व्यक्ति ने सीएम विंडो में जमीन पर कब्जे की शिकायत दे रखी थी। इसके आधार पर वे वहां पर कब्जा हटवाने गए थे। यह जमीन नगर परिषद की ही है। डा. केएम शर्मा, नागरिक अस्पताल ने बताया कि महिला करीब 70 से 80 प्रतिशत तक झुलस गई है। इसके कारण उसको प्राथमिक इलाज के बाद रोहतक रेफर कर दिया गया है।
बीच सड़क 80 वर्षीय ने खुद को लगाई आग, दर्दनाक तस्वीरें
5 of 5
महिला के बेटे वीर सिंह ने आरोप लगाया कि हमारे परिवार के ही राजेश, दिनेश, डाल सिंह, राम सिंह आदि ने सीएम विंडो पर झूठी शिकायत कर रखी है। यह जमीन वर्षों से उनकी ही है। उन्होंने नप अधिकारियों से तीन-चार दिन का समय मांगा था, मगर अधिकारियों ने उनको एक दिन का समय भी नहीं दिया। इस कारण नप टीम बुधवार को ही पहुंच गई। उन्होंने बताया कि यह जमीन उनकी ही है और कई वर्षों से वे इस पर काबिज हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।