पंजाब के फतेहगढ़ साहिब में शहीदी जोड़ मेला चल रहा है। अगर आप शहीदों को नमन करने के लिए नहीं जा पा रहे हैं तो निराश न हों। देखिए तस्वीरें।
लक्की सिंह
2 of 7
फतेहगढ़ साहिब में शहीदी जोड़ मेला
फतेहगढ़ साहिब में चल रहे शहीदी जोड़ मेले के तीसरे दिन आज विशाल नगर कीर्तन निकाला गया। इसमें जहां श्रद्धालुओं ने गतका के करतब दिखाए, वहीं हजारों की संख्या में सिख संगम उमड़ी।
लक्की सिंह
3 of 7
फतेहगढ़ साहिब में शहीदी जोड़ मेला
कंपकंपाती सर्दी होने के बावजूद छोटे साहिबजादों और माता गुजरी की शहीदी को नमन करने के लिए लाखों की तादात में संगत पहुंची। गुरुद्वारा श्री ज्योति स्वरूप साहिब में चल रहे श्री अखंड पाठ साहिब का भोग भी डाला गया।
लक्की सिंह
4 of 7
फतेहगढ़ साहिब में शहीदी जोड़ मेला
वहीं, गुरुद्वारा श्री फतेहगढ़ साहिब में पंथक जत्थेदार नगर कीर्तन से संगत को निहाल कर रहे हैं। संगत ने कड़ाके की ठंड के बावजूद पवित्र सरोवर में स्नान कर गुरुद्वारा श्री फतेहगढ़ साहिब, गुरुद्वारा श्री ज्योति स्वरूप साहिब, यादगार गुरुद्वारा बाबा मोती राम महिरा और ठंडे बुर्ज में माथा टेका।
लक्की सिंह
5 of 7
फतेहगढ़ साहिब में शहीदी जोड़ मेला
मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए विशेष प्रबंध किए गए हैं। बुर्जुगों और अपाहिजों के लिए फ्री बस सेवा का भी प्रबंध किया गया है। सभा स्थल के रास्ते, गुरुद्वारा परिसर के आसपास और सरहिंद में 4 सौ से ज्यादा लंगर लोगों की सेवा के लिए लगाए गए हैं।