राम रहीम को 20 साल की सजा होने के बाद हनीप्रीत आज जाकर मीडिया के सामने आई। देखिए इतने दिनों में उनकी क्या हालत हो गई है, अब कैसी दिखने लगी हैं।
जिसको ढूंढ़ा गली गली, वो हनीप्रीत...जीरकपुर में मिली। जी हां, ये कहना गलत नहीं होगा क्योंकि हनीप्रीत की तलाश सिर्फ एक राज्य की पुलिस नहीं बल्कि 7 राज्यों की पुलिस कर रही थी वो भी पिछले 38 दिनों से। आखिरकार, हनीप्रीत मीडिया के सामने आईं और कई चौंकाने वाले खुलासे कर गईं।
हनीप्रीत जब मीडिया के सामने आई तो उसका चेहरा पूरी तरह से बदला हुआ था। वो जैसी पहले दिखती थी वैसी बिल्कुल नहीं थी। उसके चेहरे की हवाइयां उड़ी हुई थीं।
कभी हंसती-खिलखिलाती हनीप्रीत आज कैमरे के सामने टेंशन में दिख रही थी। माथे पर शिकन था, आवाज से मानो ऐसा लग रहा था कि हनीप्रीत अभी रो देंगी। लेकिन किसी तरह खुद पर काबू पाकर वो मीडिया के सवालों का जवाब दे रही थीं।
5 of 8
Honeypreet Insan
- फोटो : File Photo
जब तक राम रहीम का हाथ हनीप्रीत के सिर पर था उसका अंदाज ही अलग था, मुस्कुराता चेहरा, मेकअप के साथ बेहतरीन लिबास में वो किसी हेरोइन से कम नहीं दिखती थी।