रेप के आरोपों पर पहली बार बोले सरदारा सिंह, मंगेतर नहीं वो
भारतीय हॉकी टीम के कप्तान सरदारा सिंह ने मोहाली में पहली बार मीडिया के सामने आते हुए अपने उपर लगे रेप के आरोपों का जवाब दिया। देखिए, क्या बोले वो?
रेप के आरोपों पर पहली बार बोले सरदारा सिंह, मंगेतर नहीं वो
हॉकी प्रीमियर लीग के सिलसिले में मोहाली के इंटरनेशनल एयरपोर्ट पहुंचे सरदारा सिंह ने कहा कि आरोप लगाने वाली युवती उनकी मंगेतर नहीं हैं। उनकी अभी तक सगाई नहीं हुई। वे फिल्हाल हॉकी लीग में व्यस्त हैं। आने वाले दिनों में वे हर सवाल का जवाब देंगे।
रेप के आरोपों पर पहली बार बोले सरदारा सिंह, मंगेतर नहीं वो
गौरतलब है कि इसके पहले 1 जनवरी को सरदार सिंह ने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट से अपनी और आरोप लगाने वाली लड़की की फोटो शेयर करते हुए सभी को न्यू ईयर विश किया था। ट्वीट में सरदार ने लिखा था, "Happy new year to all around the world frm Mr & Mrs Singh 2 b**. May U be bless wit happiness & success"
रेप के आरोपों पर पहली बार बोले सरदारा सिंह, मंगेतर नहीं वो
गौरतलब है कि लंदन से आई भारतीय मूल की युवती ने भारतीय हॉकी कप्तान सरदारा सिंह के खिलाफ लुधियाना के थाना कूमकलां पुलिस को लिखित में शिकायत दी थी। शिकायत में युवती ने सरदार सिंह पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। युवती ने बताया कि वो सरदारा सिंह से लंदन ओलंपिक के दौरान मिली थी। 2015 में वह प्रेग्नेंट हुई। सरदारा सिंह ने उसे एबॉर्शन के लिए भी ब्लैकमेल किया।
रेप के आरोपों पर पहली बार बोले सरदारा सिंह, मंगेतर नहीं वो
लुधियाना पुलिस कमिश्नर पीएस उमरानंगल के मुताबिक, युवती की शिकायत को दर्ज कर लिया गया है। शिकायत को वेरिफाई किया जा रहा है। अभी तक एफआईआर दर्ज नहीं की गई है। यहां गौरतलब है कि हॉकी खिलाड़ी सरदार सिंह अब तक भारतीय हॉकी टीम में 236 मैच खेल चुके हैं। उन्होंने इंटरनेशनल मैचों में 14 गोल किए हैं। साल 2015 में पद्मश्री मिल चुका है और वे मौजूदा समय में हरियाणा पुलिस में डिप्टी एसपी के पद पर तैनात हैं।