फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'हम खून से लथपथ थे, मदद के लिए चिल्ला रहे थे और लोग वीडियो बना रहे थे'

Mon, 17 Jul 2017 09:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार(हरियाणा) Updated Mon, 17 Jul 2017 09:15 AM IST
विज्ञापन
hisar students activa accident, critically injured, people capturing video
hisar students activa accident
लोगों में इंसानियत मर गई है। हम खून से लथपथ थे और मदद के लिए चिल्ला रही थी, लेकिन लोग वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर रहे थे।
hisar students activa accident, critically injured, people capturing video
यह अमानवीयता भरा नजारा देखने को मिला हरियाणा के​ हिसार में। सिरसा रोड स्थित बगला मोड़ के पास शनिवार दोपहर को स्कूटी और कार की टक्कर हो गई। हादसे में स्कूटी पर सवार तीन छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल अवस्था में वे हाईवे के किनारे पड़े रहे दर्द से तड़पते रहे, लेकिन उन्हें तमाशबीन लोगों ने अस्पताल में भर्ती नहीं करवाया। घायल छात्र ने यह कहानी सुनाई तो आंखें भर आई उसकी।
hisar students activa accident, critically injured, people capturing video
hisar students activa accident
रोडवेज संयुक्त कर्मचारी यूनियन प्रदेश अध्यक्ष दलबीर किरमारा ने उन्हें अपनी गाड़ी में बिठाकर सामान्य अस्पताल पहुंचाया। किरमारा अपने साथी हिसार डिपो के प्रधान राम सिंह बिश्नोई और रिटायर्ड कर्मचारी विजय के साथ फतेहाबाद किसी काम से जा रहे थे। हादसे की सूचना मिलते ही निजी स्कूल की प्रिंसिपल और अन्य स्टाफ मौके पर पहुंच गया। उन्होंने स्टूडेंट्स के परिजनों को फोन कर अस्पताल में बुला लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
hisar students activa accident, critically injured, people capturing video
hisar students activa accident
परिजनों ने बताया कि विनय श्रीकृष्ण प्रणामी स्कूल में 11वीं कक्षा में पढ़ता है। उसके साथ उसका साथी दिनेश स्कूल लिविंग सर्टिफिकेट लेने के लिए गया हुआ था। वह अपने दोस्त सीएवी स्कूल के छात्र गौतम के साथ स्कूल गया था। आते वक्त उन्होंने विनय को भी स्कूटी पर बैठा लिया और घर की तरफ आने लगे। बगला मोड़ पर हाईवे पर चढ़ते ही उनकी टक्कर एक कार से हो गई।
विज्ञापन
hisar students activa accident, critically injured, people capturing video
Accident
मामले की सूचना पुलिस को दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं घायलों को अस्पताल पहुंचाने वाले रोडवेज यूनियन के पदाधिकारियों ने बताया कि तीनों युवक सड़क किनारे पड़े हुए थे। वे वहां भीड़ देखकर रुक गए। कोई भी घायलों को अस्पताल पहुंचाने की कोशिश नहीं कर रहा था। वे सभी मोबाइल से वीडियो बनाने में जुटे थे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed