फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शाबाश: पीठ को बनाया पुल... पार कराए 30 स्कूली बच्चे, नहर में गिरी कार; पुलिसकर्मी ने कूद कर बचाई 11 की जान

Thu, 24 Jul 2025 02:08 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, मोगा/बठिंडा
अमर उजाला नेटवर्क, मोगा/बठिंडा Published by: शाहरुख खान Updated Thu, 24 Jul 2025 02:08 PM IST
सार

Bathinda Canal Accident: पंजाब के मोगा में बारिश में सड़क का हिस्सा बह गया, इस पर दो युवकों ने पानी में बैठकर अपनी पीठ पर 30 स्कूली बच्चों को पार कराया। बठिंडा में एक कार नहर में गिर गई, यहां एक पुलिसकर्मी ने अपनी जान की परवाह किए गए बगैर 11 लोगों को बचाया।

विज्ञापन
Heroic Acts in Punjab Men Form Human Bridge for 30 School Kids in Moga Cop Rescues 11 from Canal in Bathinda
शाबाश पंजाबियो... - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
Moga News: मुसीबत के समय मदद के लिए आगे आना पंजाबियों की पहचान है। भले ही इसके लिए अपनी जान ही दांव में क्यों न लगानी पड़े। मोगा और बठिंडा में ऐसे ही दो मामलों में यह मिसाल देखने को मिली। मोगा में बारिश में सड़क का हिस्सा बह गया तो दो युवकों ने पानी में बैठकर अपनी पीठ पर 30 स्कूली बच्चों को पार कराया। वहीं, बठिंडा में एक कार नहर में गिर गई, इस पर एक पुलिसकर्मी ने अपनी जान की परवाह किए गए बिना नहर में छलांग लगा दी और 11 लोगों को बचा लिया।

 
Heroic Acts in Punjab Men Form Human Bridge for 30 School Kids in Moga Cop Rescues 11 from Canal in Bathinda
पीठ को बनाया पुल... पार कराए 30 स्कूली बच्चे - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पीठ को बनाया पुल... पार कराए 30 स्कूली बच्चे
मोगा जिले के कस्बा निहाल सिंह वाला में बारिश ने भारी तबाही मचाई। गांव मल्लेयाना को जाने वाली मुख्य सड़क का एक हिस्सा पानी में बह गया। जगरांव स्कूल से लौट रहे गांव के करीब 30 बच्चे वहां फंस गए। गांव को जोड़ने वाली इकलौती सड़क के बीच से कट जाने के कारण तेज बहाव को पार करना मुश्किल था। ऐसे में गांव के दो युवकों गगनदीप सिंह और सुखविंदर सिंह ग्रामीणों की मदद से बच्चों को सड़क पार कराने लगे। 
Heroic Acts in Punjab Men Form Human Bridge for 30 School Kids in Moga Cop Rescues 11 from Canal in Bathinda
पीठ को बनाया पुल... पार कराए 30 स्कूली बच्चे - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
दोनों कटे हुए हिस्से में तेज बहाव के बीच घुटनों के बल बैठ गए और एक-एक करके तीन बच्चों व स्कूल के स्टाफ को अपनी पीठ के ऊपर से पार कराया। दोनों युवकों की उम्र 30-35 साल के बीच है। ग्रामीणों ने सरकार से मांग की है कि गांव की सड़क को तुरंत बहाल किया जाए। बच्चाें के अभिभावकों ने युवकों की सराहना की और कहा कि उनको सम्मानित किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Heroic Acts in Punjab Men Form Human Bridge for 30 School Kids in Moga Cop Rescues 11 from Canal in Bathinda
नहर में गिरी कार को निकालते हुए - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
नहर में गिरी कार, पुलिसकर्मी ने कूद कर बचाई 11 लोगों जान, इनमें बच्चे भी शामिल
बठिंडा के बहमन पुल के पास बुधवार सुबह कार में सवार एक होंडा अमेज कार बेकाबू होकर नहर में गिर गई। इसमें एक ही परिवार के 11 सदस्य थे जिनमें छह बच्चे और पांच अन्य शामिल थे। उन्हें बचाने के लिए पंजाब पुलिस के जवान जसवंत सिंह ने नहर में छलांग लगा दी और एक-एक कर सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। 

 
विज्ञापन
Heroic Acts in Punjab Men Form Human Bridge for 30 School Kids in Moga Cop Rescues 11 from Canal in Bathinda
नहर में गिरी कार से बचाए गए बच्चे - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
जसवंत सिंह ने बताया कि उन्हें अच्छी तरह तैरना भी नहीं आता था। लोग बचाओ-बचाओ चिल्ला रहे थे। डूबते हुए बच्चों में मुझे मेरी बेटी दिखाई दी। मैंने बिना कुछ सोचे-समझे नहर में छलांग लगा दी। मेरे दिमाग में चल रहा था कि किसी भी तरह बच्चों को बचाना है। आज ही मेरा जन्मदिन भी था। जन्मदिन पर इससे बड़ा और क्या काम हो सकता है। मुझे वाहेगुरु ने लोगों ने जान बचाने के लिए चुना।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed