फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सेना के हेलीकॉप्टर का इंजन फेल, खेत में गिरा, 4 अफसर घायल

Sat, 12 Mar 2016 11:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, माहिलपुर(होशियारपुर)
ब्यूरो/अमर उजाला, माहिलपुर(होशियारपुर) Updated Sat, 12 Mar 2016 11:31 PM IST
विज्ञापन
helicopter crash, indian army helicopter crash, helicopter cheeta crash, punjab news
सेना का हेलीकॉप्टर चीता पंजाब में दुर्घटनाग्रस्त - फोटो : अमर उजाला
भारतीय सेना का हेलीकॉप्टर चीता दुर्घटनाग्रस्त होकर पंजाब में होशियारपुर के गांव माहिलपुर के खेतों में गिर गया। हादसा इंजन फेल होने के कारण हुआ।

सेना के हेलीकॉप्टर का इंजन फेल, खेत में गिरा, 4 अफसर घायल

helicopter crash, indian army helicopter crash, helicopter cheeta crash, punjab news
सेना का हेलीकॉप्टर चीता पंजाब में दुर्घटनाग्रस्त - फोटो : अमर उजाला
हादसे में हेलीकॉप्टर में सवार सेना के चार अधिकारियों को मामूली चोट आई जिन्हें सिविल अस्पताल माहिलपुर से प्राथमिक उपचार दिया गया। हादसे की सूचना पाकर पहुंचे पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और चॉपर को हटाने की कार्रवाई शुरू की।

सेना के हेलीकॉप्टर का इंजन फेल, खेत में गिरा, 4 अफसर घायल

helicopter crash, indian army helicopter crash, helicopter cheeta crash, punjab news
सेना का हेलीकॉप्टर चीता पंजाब में दुर्घटनाग्रस्त - फोटो : अमर उजाला
जानकारी के मुताबिक भारतीय सेना का हेलीकॉप्टर चीता जेड-1883 जालंधर से सेना की 661 बटालियन के अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल डीएस चौहान और मेजर गुरइकबाल सिंह को लेकर जालंधर कैंट से उड़ा था। हेलीकॉप्टर को पायलट आदित्य वर्मा और सह पायलट अजीत उड़ा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सेना के हेलीकॉप्टर का इंजन फेल, खेत में गिरा, 4 अफसर घायल

helicopter crash, indian army helicopter crash, helicopter cheeta crash, punjab news
सेना का हेलीकॉप्टर चीता पंजाब में दुर्घटनाग्रस्त - फोटो : अमर उजाला
हेलीकॉप्टर को होशियारपुर के खड़का कैंप से होकर वापस जालंधर कैंट पहुंचना था। माहिलपुर के गांव मैली के ऊपर से गुजरने के दौरान हेलीकॉप्टर के इंजन में अचानक खराबी आ गई और हेलीकॉप्टर बडे़ धमाके के साथ बलराम सिंह के खेतों में आ गिरा। हादसे में फ्लाइंग अधिकारी आदित्य वर्मा, सहायक फ्लाइंग अधिकारी अजीत, लेफ्टिनेंट कर्नल डीएस चौहान और मेजर गुरइकबाल सिंह को मामूली चोट आईं। सभी को सिविल अस्पताल माहिलपुर लाया गया।
विज्ञापन

सेना के हेलीकॉप्टर का इंजन फेल, खेत में गिरा, 4 अफसर घायल

helicopter crash, indian army helicopter crash, helicopter cheeta crash, punjab news
सेना का हेलीकॉप्टर चीता पंजाब में दुर्घटनाग्रस्त - फोटो : अमर उजाला
मेजर गुरइकबाल सिंह को नाक और आंख के बीच में चोट आई है। हादसे की सूचना पाकर एसपी डी कुलवंत सिंह, डीएसपी चब्बेवाल हरदीप कुमार, डीएसपी (डी) सुखअमृत पाल सिंह, डीएसपी गढ़शंकर मनजीत सिंह, एसएचओ चब्बेवाल शीतल सिंह, एसएचओ माहिलपुर दिलबाग सिंह और एसएचओ गढ़शंकर राज कपूर भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed