फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Pics: नए नोट के साथ चेहरे पर आई मुस्कान, खुश होकर बोले- डॉलर मिल गया

Fri, 11 Nov 2016 06:21 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 11 Nov 2016 06:21 PM IST
विज्ञापन
heavy rush in chandigarh all banks, selfii on getting new note
नए नोट के साथ चेहरे पर आई मुस्कान
2000 रुपये का नया नोट हाथ में आते ही चेहरों पर मुस्कुराहट आ गई और फिर शुरू हो गया नोट के साथ सेल्फी लेने का सिलसिला। तस्वीरें
heavy rush in chandigarh all banks, selfii on getting new note
नए नोट के साथ चेहरे पर आई मुस्कान - फोटो : अमर उजाला
पंजाब नेशनल बैंक में लंबी लाइन की जद्दोजहद के बाद नोट एक्सचेंज करवाकर लौटे सेक्टर-15 निवासी आकाश कुमार ने बताया कि इन नोटों की खुशी कुछ खास है। अभी तक जिन नोटों की तस्वीर व्हाट्स एप के जरिए मोबाइल पर ही देख रहे थे, अब वे हाथ में हैं। यह नोट डॉलर की तरह दिखता है। सबसे बड़ी बात यह है कि नोट का आकार छोटा है जिससे पर्स में आसानी से आ जाएगा। 
 
heavy rush in chandigarh all banks, selfii on getting new note
नए नोट के साथ चेहरे पर आई मुस्कान - फोटो : अमर उजाला
सेक्टर-17 बैंक स्क्वेयर में नए नोट लेकर बैंक से बाहर आए संदीप सोनी ने बताया कि नोट बंद होने की खबर से असुविधा होने का डर तो हुआ था, लेकिन नए नोट को देखने की मन में जिज्ञासा भी उत्पन्न हो रही थी। पहले ही सोच लिया था कि नया नोट लेकर अपने दोस्तों के साथ सोशल मीडिया पर शेयर करूंगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
heavy rush in chandigarh all banks, selfii on getting new note
नए नोट के साथ चेहरे पर आई मुस्कान
कुछ लोग छुट्टी लेकर वीरवार को नोट बदलवाने पहुंचे। सिंडीकेट बैंक की लाइन में लगे महेश कुमार ने बताया कि उसके पास 500 और 1000 के नोट ही बचे थे। इस कारण पैसों के लिए परेशानी हो रही थी। ऐसे में उन्होंने छुट्टी लेकर पैसे बदलवाना ही उचित समझा।
विज्ञापन
heavy rush in chandigarh all banks, selfii on getting new note
नए नोट के साथ चेहरे पर आई मुस्कान
वहीं सेक्टर-17 स्थित पंजाब नेशनल बैंक में लोग लाइनों में नहीं लगने के कारण एक दूसरे से बहस करते दिखे। जो लोग लाइन में न लगकर बीच में घुसने की कोशिश कर रहे थे उनके साथ कई बार बहस हुई। यह स्थिति शहर के हर बैंक में बनी रही।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed