{"_id":"57d10da34f1c1b7f2f3198e3","slug":"haryanvi-singer-sapna-chaudhary-mother-neelam-statement-on-facebook-post-controversy","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सपना की मां बोलीं, मेरी फूल सी बच्ची का क्या हाल हो गया, पहली तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपना की मां बोलीं, मेरी फूल सी बच्ची का क्या हाल हो गया, पहली तस्वीरें
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा)
Updated Fri, 09 Sep 2016 04:25 PM IST
विज्ञापन
हरियाणवी सिंगर और डांसर सपना चौधरी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिंगर-डांसर सपना चौधरी की मां नीलम बेटी की हालत से बहुत दुखी हैं, हालांकि उसकी तबीयत में सुधार होने पर भगवान की शुक्रगुजार भी हैं।
हरियाणवी सिंगर और डांसर सपना चौधरी
- फोटो : अमर उजाला
चंडीगढ़ में हरियाणा के मुख्यमंत्री निवास पर आईं सपना की मां नीलम के साथ उनका बेटा करण भी था। नीलम कहती हैं कि मेरी बेटी शुरू से ही जिंदादिल तबीयत की रही है। लोगों को सदा उसने मुस्कुराना ही सिखाया है। चंद लोगों के कारण मेरी बेटी पर ऐसी विपदा आई।
हरियाणवी सिंगर और डांसर सपना चौधरी
- फोटो : अमर उजाला
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर से न्याय की मांग करते हुए सपना की मां ने सपना के मामले में दोषियों पर कार्रवाई की मांग की। अपने भाई के साथ सीएम आवास पर पहुंची सपना की मां की बातें सुनकर सीएम मनोहर लाल ने उन्हें हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणवी सिंगर और डांसर सपना चौधरी
- फोटो : अमर उजाला
सपना की मां नीलम सहरावत से बात की गई तो उनका कहना था कि उनकी बेटी ऐसी नहीं है। अपनी बेटी को न्याय दिलाने के लिए सीएम मनोहर लाल से अपील कर चुकी हूं। पुलिस उनकी शिकायत पर कार्रवाई करती तो आज ये दिन न देखना पड़ता।
विज्ञापन
हरियाणवी सिंगर और डांसर सपना चौधरी
- फोटो : अमर उजाला
नीलम कहती हैं कि बेटी सपना ने होश में आते ही बताया कि सोशल मीडिया पर उसके बारे में हर रोज गंदे मैसेज पोस्ट किए जा रहे थे। फेसबुक पर फर्जी पोस्ट को पढ़कर वह अंदर से काफी टूट गई थी। करीब डेढ़ महीने से पुलिस ने भी कारर्वाई नहीं की, इसलिए उसने आत्महत्या की कोशिश की।