हरियाणा में एक और सिंगर की गला रेतकर हत्या कर दी गई। आरोपियों ने सिर्फ उन्हें ही मारना था, जिसके साथ गई थी उसे खरोंच तक नहीं आई, मौके की तस्वीरें...
मामला हरियाणा के रोहतक का है। चार दिन पहले लापता हुई कलानौर की भजन गायिका ममता शर्मा (39 वर्षीय) की किसी ने गला काटकर हत्या कर दी। वीरवार दोपहर बाद उसका शव सीएम के गांव बनियानी के नजदीक गन्ने के खेत में मिला। ममता के बेटे ने 16 जनवरी को कलानौर थाने में ममता के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
पुलिस ने शक के आधार पर उसके साथी कलाकार मोहित को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। बताया जा रहा है कि साथी कलाकार मोहिल के साथ ममता मकर संक्रांति के दिन रविवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे गोहाना कार्यक्रम के लिए निकली थी। बताया जा रहा है कि रास्ते में लाहली गांव के पास एक ब्रेजा कार सवार दो युवकों के साथ ममता कहीं चली गई थी।
जाते समय वह कह गई कि एक घंटे बाद रोहतक के पुराने बस स्टैंड पर मिलना, जहां से गोहाना स्थित गोशाला में होने वाले प्रोग्राम में जाना है। इसके बाद ममता का कोई सुराग नहीं लगा। ममता के बेटे भारत ने बताया कि उसने अपनी मां के फोन पर कई फोन किए हैं, सोमवार सुबह करीब चार बजे रिंग जा रही थी, लेकिन फोन को किसी ने भी नहीं उठाया। दोपहर बाद उसका फोन स्विच ऑफ आने लगा।
पुलिस अभी ममता शर्मा के लापता होने की जांच कर रही थी कि दोपहर बाद सूचना मिली कि बनियानी गांव के नजदीक गन्ने के खेत में एक महिला का शव पड़ा है। कलानौर थाना प्रभारी राजेंद्र सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव की शिनाख्त कराई। ममता के बेटे भारत और पति रमेश शर्मा ने शव को पहचान लिया। ममता का गला तेजधार हथियार से काटा गया है। साथ ही उसके मुंह से भी खून निकल रहा था।