वो सूट सलवार में दिखती है। रेसलिंग उसका जुनून है। WWE के चैंपियन रह चुके खली की रेसलर को रिंग में हरा चुकी है। अब सलमान के सामने उतरेगी।
2 of 9
पहलवान कविता दलाल को मिला बिग बॉस सीजन 10 का निमंत्रण
- फोटो : फाइल फोटो
बात हो रही है, हरियाणा के जींद जिले की रहने वाली रेसलर कविता दलाल की। वे अब कॉन्टिनेंटल रेसलिंग इंटरटेनमेंट (सीडब्ल्यूई) में बतौर रेसलर के रूप में धूम मचा रही हैं। सीडब्ल्यूई में लगातार बढ़ रही कविता की लोकप्रियता को देख बिग बॉस-10 के घर में शामिल होने के लिए कविता को निमंत्रण मिल चुका है। उन्होंने इस निमंत्रण को स्वीकार कर लिया है।
3 of 9
पहलवान कविता दलाल को मिला बिग बॉस सीजन 10 का निमंत्रण
- फोटो : फाइल फोटो
हार्ड केडी नाम से मशहूर कविता महज तीन दिन के प्रशिक्षण के दौरान दिल्ली की मशहूर रेसलर बुलबुल की चुनौती को स्वीकार कर उन्हें रिंग में धूल चटा चुकी हैं। सीडब्ल्यूई के रिंग में कविता अब हार्ड केडी के नाम से अपनी एक नई पहचान बना चुकी हैं। कविता का अब अगला लक्ष्य देश के मशहूर रेसलर द ग्रेट खली की तर्ज पर डब्ल्यूडब्ल्यूई (वर्ल्ड रेसलिंग इंटरटेनमेंट) में तिरंगा लहराना है।
4 of 9
पहलवान कविता दलाल को मिला बिग बॉस सीजन 10 का निमंत्रण
- फोटो : फाइल फोटो
यदि हार्ड केडी अपने इस मुकाम तक पहुंचने में कामयाब हो जाती है, तो वह देश की पहली महिला रेसलर बन जाएंगी। इसके लिए कविता दलाल ने अक्तूबर में दा ग्रेट खली द्वारा गुरुग्राम में आयोजित कराई जा रही सीडब्ल्यूई में भाग लेने वाले विदेशी रेसलरों को भी चुनौती दी है। डब्ल्यूडब्ल्यूई के रिंग में फाइट करने के लिए कविता जालंधर में स्थित खली की एकेडमी में प्रशिक्षण ले रही हैं। इसके लिए कविता प्रतिदिन आठ घंटे अभ्यास कर रही हैं।
5 of 9
पहलवान कविता दलाल को मिला बिग बॉस सीजन 10 का निमंत्रण
- फोटो : फाइल फोटो
जींद जिले के मालवी गांव निवासी कविता ने जुलाना के सीनियर सेकेंडरी स्कूल से 12वीं की कक्षा पास की। कविता के बड़े भाई संजय ने कविता को वेट लिफ्टिंग के खेल के लिए प्रेरित किया। वर्ष 2002 में कविता ने फरीदाबाद में वेट लिफ्टिंग का प्रशिक्षण लेना शुरू किया। वर्ष 2003 में कविता ने प्रशिक्षण के लिए बरेली साईं हॉस्टल में दाखिला लिया, लेकिन यहां के प्रशिक्षण से कविता संतुष्ट न हो पाईं।