फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Pics: तीसरी बार दुनिया की सबसे ऊंची चोटी फतेह करने निकली ये पुलिस वाली

Mon, 03 Apr 2017 09:12 AM IST
amarujala.com- Written by: खुशबू गोयल
amarujala.com- Written by: खुशबू गोयल Updated Mon, 03 Apr 2017 09:12 AM IST
विज्ञापन
haryana police officer anita kundu start mountaineering to win world's highest mountain mount everst
पर्वतारोही अनीता कुंडू
तीसरी बार दुनिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट को फतेह करने के लिए देश की ये धाकड़ पुलिस वाली निकल पड़ी है। जानिए इनके बारे में सब कुछ।
haryana police officer anita kundu start mountaineering to win world's highest mountain mount everst
पर्वतारोही अनीता कुंडू
हरियाणा के हिसार की अनीता कुंडू 8648 मीटर की दुनिया की सबसे ऊंची चोटी को चाइना की ओर से फतेह करने के लिए 4 अप्रैल से अभियान शुरू  कर रही हैं। अगर इस बार अनीता माउंट एवरेस्ट को फतेह करने में कामयाब हो जाती हैं तो चाइना व नेपाल की ओर से माउंट एवरेस्ट को फतेह करने वाली भारत की पहली महिला बन जाएंगी।
haryana police officer anita kundu start mountaineering to win world's highest mountain mount everst
पर्वतारोही अनीता कुंडू
गौरतलब है कि अनीता इससे पहले भी चाइना की ओर से वर्ष 2015 में माउंट एवरेस्ट को फतेह करने की कोशिश कर चुकी हैं। लेकिन भूकंप ने अनीता के इरादों को कामयाब नहीं होने दिया। भूकंप के चलते चाइना सरकार ने भी अभियान को बीच में ही रद्द कर दिया था। 18 मई 2013 को अनीता नेपाल की ओर से माउंट एवरेस्ट को पहले ही फतेह कर चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
haryana police officer anita kundu start mountaineering to win world's highest mountain mount everst
पर्वतारोही अनीता कुंडू
अनीता का जन्म जिले के गांव फरीदपुर में एक गरीब परिवार में हुआ था। अनीता को कबड्डी का शौक था, जिसके चलते उसने 5वीं कक्षा से ही कबड्डी खेलना शुरू कर दिया था। लेकिन अपने इस शौक को अधिक दिन जिंदा नहीं रख पाई। 2001 में पिता की मौत के बाद अनीता ने कबड्डी खेलना छोड़ दिया। ऐसे में अनीता ने परिवार की आर्थिक दशा को सुधारने के लिए नौकरी की तलाश की।
विज्ञापन
haryana police officer anita kundu start mountaineering to win world's highest mountain mount everst
पर्वतारोही अनीता कुंडू
2008 में हरियाणा पुलिस में नौकरी भी मिल गई। चार भाई-बहनों में सबसे बड़ी अनीता को गरीबी के चलते अपने पर्वतारोहण अभियानों में काफी मुश्किलें आई हैं। अनीता ने बताया कि चाइना की ओर से दो साल पहले माउंट एवरेस्ट पर 22 हजार फीट की ऊंचाई पर आए भूकंप के मंजर को वो कभी नहीं भूल सकती। उनके साथ पर्वतारोही सीमा भी थीं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed