{"_id":"59c2019c4f1c1b36688b59cd","slug":"haryana-police-filed-fir-against-ram-rahim-honeypreet","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"राम रहीम की 'दुलारी' हनीप्रीत नई मुसीबत में फंसी, पर वो आखिर है कहां?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राम रहीम की 'दुलारी' हनीप्रीत नई मुसीबत में फंसी, पर वो आखिर है कहां?
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 21 Sep 2017 09:14 AM IST
विज्ञापन
Honeypreet Insan
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस के लिए पहेली बनी राम रहीम की 'दुलारी' हनीप्रीत की मुसीबतें बढ़ती जा रही हैं, लेकिन सवाल वहीं का वहीं है कि आखिर वो कहां गुम हो गई है।
राम रहीम हनीप्रीत
- फोटो : social media
दरअसल, हरियाणा पुलिस ने डेरामुखी गुरमीत राम रहीम को सजा सुनाए जाने के बाद से फरार चल रही डेरे की राजदार और बाबा की दत्तक पुत्री हनीप्रीत पर शिकंजा कस दिया है। पुलिस ने हनीप्रीत को देशद्रोह और पंचकूला में हिंसा भड़काने के मामले में नामजद किया है। पहले से दर्ज एफआईआर में ही उसका नाम शामिल किया गया है। पुलिस ने उस पर कोई अलग से मामला दर्ज नहीं किया है।
राम रहीम की हनीप्रीत
डेरे के प्रवक्ता आदित्या इंसां और मुखपत्र के पत्रकार सुरेंद्र धीमान पर पहले से हिंसा भड़काने और देशद्रोह का मामला दर्ज है। पुलिस सुरेंद्र धीमान को गिरफ्तार कर चुकी है, जबकि आदित्य इंसां अभी फरार चल रहा है। हनीप्रीत के साथ ही आदित्य को पुलिस मोस्टवांटेड घोषित कर चुकी है। 28 अगस्त को गुरमीत राम रहीम को सजा सुनाए जाने से पहले और बाद में हनीप्रीत डेरामुखी के साथ ही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Ram Rahim With Honeypreet Insan
- फोटो : File Photo
सजा के बाद राम रहीम को जिस हेलीकॉप्टर में चंडीगढ़ से रोहतक की सुनारिया जेल में भेजा गया, उसमें भी वह मौजूद थी। उसके बाद से वह फरार चल रही है। अभी तक हनीप्रीत का नाम किसी एफआईआर में शामिल नहीं था। पंचकूला के पुलिस आयुक्त एएस चावला ने बताया कि सुरेंद्र इंसां व अन्य से पूछताछ के बाद हनीप्रीत को नामजद किया गया है। अलग से कोई एफआईआर दर्ज नहीं की है।
विज्ञापन
राम रहीम की हनीप्रीत
विराटनगर में नहीं मिली हनीप्रीत
भारतीय मीडिया में हनीप्रीत के बिहार से सटे सीमावर्ती नेपाली शहर विराटनगर में होने की खबर के बाद नेपाल पुलिस ने जिले में कई स्थानों पर छापेमारी की। नेपाल पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि तलाशी में हनीप्रीत के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली। मोरंग जिले के पुलिस अधिकारी अरुण बीसी ने कहा कि हनीप्रीत का नेपाल में छिपना आसान नहीं है। उन्होंने आशंका जताई कि हनीप्रीत दूसरे किसी देश में भी जा सकती है। इस बात को नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए।