फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

एक IAS, 33 साल की नौकरी और 71 बार ट्रांसफर, अब लिखी कासगंज पर पोस्ट

Mon, 05 Feb 2018 09:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 05 Feb 2018 09:47 AM IST
विज्ञापन
haryana ias pradeep kasni post on kasganj violence
IAS officer Pradeep Kasni - फोटो : File Photo
एक आईएएस अफसर, जिसकी 33 साल की नौकरी हो चुकी है और वह 71 बार ट्रांसफर झेल चुके हैं। उन्होंने अब कासगंज विवाद पर एक पोस्ट लिखी है।
haryana ias pradeep kasni post on kasganj violence
प्रदीप कासनी की फेसबुक पोस्ट
हम बात कर रहे हैं, हरियाणा के आईएएस अफसर प्रदीप कासनी की। इन्होंने कासगंज हिंसा को लेकर बरेली के डीएम राघवेंद्र की पोस्ट को अपनी वॉल पर शेयर किया और एक पोस्ट लिख डाली। जबकि अपनी पोस्ट को डीएम कैप्टन राघवेंद्र विक्रम सिंह हटा चुके थे और माफी भी मांग चुके थे। कासनी ने न सिर्फ डीएम राघवेंद्र के पोस्ट को फिर से अपने वॉल पर डाला, बल्कि उनके कई पोस्ट अप्रत्यक्ष रूप से इस हिंसा के खिलाफ हैं।
haryana ias pradeep kasni post on kasganj violence
प्रदीप कासनी की फेसबुक पोस्ट
कासनी ने 30 जनवरी की सुबह उसी पोस्ट अपने वॉल से डालते हुए 'कासगंज कष्टकर प्रसंग' करार दिया। इससे पहले कासनी ने 30 जनवरी को महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर मोहम्मद अखलाक को लेकर 2 पोस्ट किया और इसे शीर्षक दिया 'गांधी जी के देश में'। इस दिन गांधी को लेकर कई पोस्ट किए गए। 29 जनवरी को एक पोस्ट के जरिए वह लिखते हैं कि झंडा फहराने के लिए होता है, न कि भरे-बाजार घसीटने के लिए. घुमाते तो लंगोट हैं, पहलवान।
विज्ञापन
विज्ञापन
haryana ias pradeep kasni post on kasganj violence
प्रदीप कासनी की फेसबुक पोस्ट
इससे पहले 28 जनवरी को एक पोस्ट किया जिसमें उन्होंने लिखा कि आपसे-आप कोई दंगा हुआ है आजतक?!! हमेशा भड़काया जाता है, वे भड़काते हैं जो इसके जरिये अपना फायदा देखते हैं, वे खामखाह कोई दंगा नहीं भड़काते! थोड़ी देर बाद उन्होंने एक और पोस्ट किया, दंगाई झूठ बोलते हैं और फंस जाते हैं। फिर 29 जनवरी की सुबह वह एक पोस्ट करते हैं कि तोड़ने की नहीं जोड़ने की जरुरत है. सब भाई हैं।
विज्ञापन
haryana ias pradeep kasni post on kasganj violence
pradeep kasni
बता दें ​कि आईएएस प्रदीप कासनी की पढ़ाई हरियाणा के भिवानी और दिल्ली में हुई और वह तेजतर्रार अधिकारी माने जाते हैं। अब तक उनका करीब 71 बार तबादला किया जा चुका है। कैप्टन राघवेंद्र की तरह कासनी भी जल्द रिटायर (28 फरवरी) होने वाले हैं। प्रदप कासनी की पत्नी नीलम प्रदीप कासनी भी एक आईएएस अफसर हैं और वह राज्यपाल के एडीसी पद से हाल ही में रिटायर हुई हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed