हरियाणा में आज 15 नगर परिषदों और 28 नगरपालिकाओं के लिए मतदान हुआ। ओवरऑल वोटिंग 75.5 प्रतिशत दर्ज की गई। देखिए तस्वीरें।
2 of 6
हरियाणा नगर पालिका चुनाव के लिए मतदान करने पहुंचे लोग
- फोटो : अमर उजाला
सवेरे से ही लोग वोट डालने को जुटने लगे थे। वोटिंग के लिए करीब 2076 ईवीएम इस्तेमाल गईं। मतदान के दौरान छिटपुट घटनाएं भी हुईं।
3 of 6
हरियाणा नगर पालिका चुनाव के लिए मतदान करने पहुंचे लोग
- फोटो : अमर उजाला
चुनाव में 1385966 मतदाता मताधिकार का प्रयोग किया । जबकि चुनाव के संचालन के लिए 6180 कर्मचारी और 132 ड्यूटी मजिस्ट्रेट तथा सुपरवाइजर तैनात रहे। 1391 मतदान केंद्रों में से 261 को संवेदनशील। 168 मतदान केंद्रों को अति संवेदनशील घोषित किया गया था।
4 of 6
हरियाणा नगर पालिका चुनाव के लिए मतदान करने पहुंचे लोग
- फोटो : अमर उजाला
15 नगरपरिषदों के 385 वार्ड
चरखी दादरी, हांसी, कैथल, नारनौल, टोहाना, फतेहाबाद, सोहना, बहादुरगढ़, नरवाना, जींद, थानेसर, होडल, पलवल, मंडी डबवाली और गोहाना नगरपरिषद।
5 of 6
हरियाणा नगर पालिका चुनाव के लिए मतदान करने पहुंचे लोग
- फोटो : अमर उजाला
28 नगरपालिकाओं के 436 वार्ड
नारायणगढ़,चीका, राजौंद, बरवाला, रतिया, महेंद्रगढ़, नांगल चौधरी, समालखा, झज्जर, सफीदों, उचाना, तरावड़ी, निसिंग, घरौंडा, असंध, लाडवा, पिहोवा, शाहबाद, फिरोजपुर झिरका, नूंह, पुन्हाना, बावल, महम, भूना, कालांवाली, ऐलनाबाद, रानियां तथा गन्नौर।