{"_id":"63f798ce881dd94be903960e","slug":"haryana-budget-2023-major-announcements-of-budget-2023-02-23","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Haryana Budget 2023: कला संस्कृति को बढ़ावा और कलाकारों को सामाजिक सम्मान, जानिए बजट की प्रमुख घोषणाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana Budget 2023: कला संस्कृति को बढ़ावा और कलाकारों को सामाजिक सम्मान, जानिए बजट की प्रमुख घोषणाएं
अमर उजाला ब्यूरो, चंड़ीगढ़
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Thu, 23 Feb 2023 10:18 PM IST
सार
Haryana Budget 2023, CM Manohar Lal Budget Announcement Today: पंडित लख्मी चंद कलाकार सम्मान योजना से राज्य के हजारों कलाकारों को पेंशन की आस बंधी है।हरियाणवी लोक परंपराओं को लोकप्रिय बनाने के लिए हरियाणवी कला प्रसार योजना शुरू की गई है।
विज्ञापन
1 of 10
Haryana Budget 2023:
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
वैश्विक महामारी कोरोना काल में आर्थिक तंगी से दो चार हुए हरियाणा के कलाकारों की पीड़ा सरकार के सामने आई थी। इसमें ताउम्र कला संस्कृति को समर्पित कर चुके कलाकार आर्थिक रूप से बेहाल होने के बाद सड़कों पर आने को विवश हुए थे और मुख्यमंत्री के नाम जिला मुख्यालयों पर ज्ञापन भी दिए गए थे।
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने इस बजट में इन कलाकारों की पीड़ा को समझते हुए भविष्य में विपरीत परिस्थितियों से निपटने के लिए इनका पुख्ता प्रबंध पंडित लख्मी चंद कलाकार सामाजिक सम्मान योजना के नाम से एक पेंशन योजना शुरू करने का फैसला लिया है, जिसमें ऐसे कलाकारों को कुछ पात्रता मानदंडों के आधार पर प्रति माह 10 हजार रुपये तक की सामाजिक सुरक्षा पेंशन दी जाएगी।
वहीं लोक परपंराओं को लोकप्रिय बनाने के लिए हरियाणवी कला प्रसार योजना के नाम से एक नई योजना शुरू की जाएगी, जो गूगा, रसिया, धमाल, खोड़िया, लूर और घूमर जैसे हरियाणवी लोक नृत्य रुपों और रागिनी, लोक गीत, आल्हा, चमोला, ऊदल और बेहरे ताबिल जैसे संगीत रुपों को बढ़ावा देगी। इन लोक कला रुपों में युवा कलाकारों को बढ़ावा देने और वित्त पोषण के लिए रणनीति तैयार करने के लिए विशेषज्ञों की एक समिति का गठन होगा।इस पेंशन योजना का लाभ गायन, वाद्य यंत्र बजाना, नृत्य, रंगमंच, चित्रकला और मूर्तिकला जैसे क्षेत्रों के कलाकारों का एक निश्चित आयु में आय का नियमित स्रोत बंद होने और पात्रता पूरी करने पर मिलेगा।
कोरोना काल में पत्रकारों की तर्ज पर की गई पेंशन देने की मांग
2 of 10
Haryana Budget 2023
- फोटो : अमर उजाला
हरियाणा मल्टी आर्ट कल्चर सेंटर के पूर्व निदेशक एवं रंगकर्मी विश्वदीपक त्रिखा ने जरूरतमंद कलाकारों के लिए पेंशन योजना पर शुरू करने का बजट में प्रस्ताव रखने पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल का आभार जताया है। उन्होंने बताया कि करोना काल में हरियाणा के कलाकारों ने एक संगठन बनाकर हरियाणा के मान्यता प्राप्त पत्रकारों की तर्ज पर कलाकारों के लिए भी पेंशन योजना शुरू करने की मांग की थी और मुख्यमंत्री को जिला मुख्यालय से डीसी के माध्यम से ज्ञापन भेजे गए थे।
3 of 10
पेंशन देने का फार्मूला तय(सांकेतिक)
- फोटो : अमर उजाला
विभाग में हरियाणा के पांच हजार कलाकार पंजीकृत, एक हजार पेंशन पात्र
हरियाणा के कला एवं संस्कृति विभाग में इस समय करीब पांच हजार कलाकार पंजीकृत बताए गए हैं। इनमें से करीब एक हजार कलाकार इस समय पेंशन पात्र बताए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री की आज के बजट में इस घोषणा से इनके लिए और पेंशन के करीब पहुंच रहे अन्य कलाकारों के लिए बड़ी और सुखद खबर है। वहीं हरियाणा कला परिषद के निदेशक संजय भसीन ने इस पेंशन योजना को शुरू करने पर मुख्यमंत्री का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि इससे हरियाणा की संस्कृति को बढ़ावा देने वाले कलाकारों को प्रोत्साहन मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
दीन दयाल उपाध्याय अंत्योदय परिवार सुरक्षा सुरक्षा
4 of 10
Demo pic
पीपीपी के सत्यापित डाटा के आधार पर 1.80 लाख रुपये तक की वार्षिक आय वाले परिवार के सदस्य की मृत्यु या दिव्यांग होने पर सहायता दी जाएगी। 6 साल आयु तक 1 लाख, 6 से 18 साल तक 2 लाख, 18 से 40 साल तक 5 लाख, 40 से 50 साल आयु तक मृत्यु या स्थाई द्वियांगता होने पर 2 लाख रुपये की मदद की जाएगी। इसमें 18 से 40 आयु तक के लोगों के लिए प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत मिलने वाले 2 लाख राशि भी शामिल होगी।
विज्ञापन
स्वास्थ्य
5 of 10
बजट 2023: स्वास्थ्य क्षेत्र
- फोटो : istock
प्रदेश में स्थापित किए जा रहे 11 मेडिकल कॉलेजों में नर्सिंग कॉलेज भी बनेंगे
उपमंडल स्तर के अस्पतालों में पीपीपी मोड पर अल्ट्रासांउड आदि की होगी सुविधा
साइबर सिटी गुरुग्राम में बनेगा 700 बैड का मल्टी स्पेशिलिटी अस्पताल
प्रदेश के सात जिलों में सैनिकों के लिए सुविधाओं से लैस होंगे सैनिक सदन
दो लाख युवाओं को कौशल प्रशिक्षण देगी सरकार, 250 करोड़ किए जाएंगे खर्च
स्टार्टअप के लिए बैंकों से मिलेगा लोन। वेंचर केपिटल फंड होगी स्थापित
फॉरेन लैंग्वेज सर्टिफिकेशन टेस्ट का खर्चा सरकार द्वारा किया जाएगा वहन
बेटियों को आईटीआई में दाखिले पर मिलेगी 2500 रुपये की आर्थिक मदद
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।