फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

फोन आया और बाइक ले निकल गया BJP मंत्री का भतीजा, दो घंटे बाद इस हाल में मिला

Sun, 18 Jun 2017 09:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नारायणगढ़(अंबाला)
ब्यूरो/अमर उजाला, नारायणगढ़(अंबाला) Updated Sun, 18 Jun 2017 09:16 AM IST
विज्ञापन
haryana bjp minister nayab saini nephew kidnapped
मंत्री नायब सैनी के भतीजे का अपहरण
फोन आया और बीजेपी मंत्री का भतीजा बाइक लेकर निकल गया। फिर एक फोन ने परिवार में कोहराम मचा दिया और दो घंटे बाद युवक ऐसी हालत में मिला।
haryana bjp minister nayab saini nephew kidnapped
मंत्री नायब सैनी के भतीजे का अपहरण
मामला हरियाणा के अंबाला के नारायणगढ़ का है। हरियाणा के लेबर एंड एम्पलॉयमेंट स्टेट मिनिस्टर नायब सैनी के 21 साल के भतीजे हनीश का शुक्रवार देश शाम कुछ लोगों ने किडनैप कर लिया। फिर उन्होंने हनीश के ही फोन से पिता को फोन पर किडनैपिंग की खबर दी और छोड़ने की एवज में एक करोड़ रुपये मांगे। हालांकि दो घंटे बाद हनीश लाहा गांव से बेसुध हालत में मिल गया, लेकिन इस मामले ने हड़कंप मचा दिया था।
haryana bjp minister nayab saini nephew kidnapped
मंत्री नायब सैनी के भतीजे का अपहरण
हनीश के पिता ने किडनैपिंग का फोन आने के तुरंत बाद पुलिस को खबर दी। खबर फैलते ही पुलिस अफसरों के हाथ पैर फूल गए। विभाग के आला अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे और हनीश की खोजबीन शुरू कर दी। पूरे नारायणगढ़ क्षेत्र की नाकेबंदी की गई। छानबीन के दौरान देर रात करीब 11 बजे अनीश अपने गांव से 15 किलोमीटर दूर गांव की सड़क पर बेसुध मिला।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
haryana bjp minister nayab saini nephew kidnapped
मंत्री नायब सैनी के भतीजे का अपहरण
जानकारी के अनुसार, मंत्री नायब सिंह का भतीजा अनीश शुक्रवार रात अपने गांव मिर्जापुर माजरा में था। इसी बीच उसे अपने एक दोस्त का फोन आया। इसके बाद वह घर से करीब आठ बजे निकल गया। कुछ समय बाद उसके पिता चंदन सिंह के मोबाइल पर कॉल आई कि यदि वह अपने बेटे की सलामती चाहते हैं तो एक करोड़ रुपये दे दें। फोन आते ही परिवार में कोहराम मच गया।

 
विज्ञापन
haryana bjp minister nayab saini nephew kidnapped
मंत्री नायब सैनी के भतीजे का अपहरण
आईजी डॉ. आरसी मिश्रा और एसपी अभिषेक जोरवाल का कहना है कि हनीश सही सलामत है, मामूली चोटे लगी हैं। मेडिकल कराया गया है और पूछताछ की जा रही है। अनीश को किसने किडनैप किया और क्यों छोड़ दिया? इस सवाल का जवाब अभी नहीं मिला पाया है। मामले की जांच की जा रही है। फोन के जरिए लोकेशन ट्रेस की गई हैं। जांच के बाद ही सब खुलकर सामने आएगा।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed