फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हरियाणा विस चुनावः बबीता फोगाट हारीं, जानिए किस सीट से कौन-से दिग्गज को मिली शिकस्त

Fri, 25 Oct 2019 09:09 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Fri, 25 Oct 2019 09:09 AM IST
विज्ञापन
Haryana Assembly Elections 2019 Defeated Candidates Biography and Political Career
haryana Assembly elections - फोटो : अमर उजाला
हरियाणा विधानसभा चुनाव 2019 के चुनाव परिणाम सामने आने शुरु हो गए हैं। किस सीट से कौन दिग्गज हारा यहां क्लिक करके जानें। 


Haryana Assembly Elections 2019 Defeated Candidates Biography and Political Career
कविता जैन

हरियाणा की सोनीपत सीट से भाजपा ने मंत्री कविता जैन को मैदान में उतारा था। कविता जैन मनोहर सरकार की इकलौती महिला मंत्री हैं। जैन के सामने कांग्रेस ने चंद महीने पहले पार्टी में आए सुरेंद्र पंवार को मैदान में उतारा। सोनीपत सीट से मंत्री कविता जैन चुनाव हार चुकी हैं। इस सीट पर पिछले दो बार वर्ष 2009 व 2014 से लगातार कविता जैन जीत दर्ज कर चुकी हैं।

Haryana Assembly Elections 2019 Defeated Candidates Biography and Political Career
Sonali Phogat - फोटो : file photo

हरियाणा की आदमपुर सीट पर भाजपा की टिक टॉक स्टार का जलवा नहीं चला। यहां उन्हें अपने प्रतिद्वंद्वी प्रत्याशी कुलदीप बिश्नोई से हार का सामना करना पड़ा। बता दें कि आदमपुर कुलदीप बिश्नोई का 52 साल पुराना गढ़ है। वर्ष 1968 से यह सीट भजनलाल परिवार के पास है और यहां से भजनलाल परिवार के अलावा दूसरा कोई जीत हासिल नहीं कर सका है।

छह माह पहले हुए लोकसभा चुनाव में आदमपुर हलके से कुलदीप के बेटे भव्य बिश्नोई को बुरी तरह हार का सामना करना पड़ा था, जिसके चलते कुलदीप अपना गढ़ बचाने के लिए हलके में लोकसभा चुनाव के बाद ही जम गए थे और वो अपना गढ़ बचाने में सफल रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Haryana Assembly Elections 2019 Defeated Candidates Biography and Political Career
योगेश्वर दत्त - फोटो : social media

कुश्ती के मैदान के बाद सियासी दंगल में उतरे पहलवान योगेश्वर दत्त को अपने पहले ही चुनाव में मायूसी हाथ लगी। बरोदा विधानसभा सीट से उन्हें हार का सामना करना पड़ा। कांग्रेस प्रत्याशी श्री कृष्ण हुड्डा ने पहलवान योगेश्वर दत्त को मात दी है।

बरोदा विधानसभा सीट पर वर्ष 2009 में भी कांग्रेस के श्रीकृष्ण हुड्डा ने जीत दर्ज की थी। वहीं वर्ष 2014 में जब प्रदेश में पूर्ण बहुमत के साथ भाजपा की सरकार बनी, तब भी कांग्रेस के श्रीकृष्ण हुड्डा का बरोदा पर कब्जा कायम रहा।

विज्ञापन
Haryana Assembly Elections 2019 Defeated Candidates Biography and Political Career
रणदीप सिंह सुरजेवाला - फोटो : PTI

हरियाणा की कैथल विधानसभा सीट से दिग्गज कांग्रेसी नेता रणदीप सुरजेवाला को हार का सामना करना पड़ा। एक साल के भीतर यह सुरजेवाला के लिए दूसरा बड़ा झटका है। इससे पहले वे जींद उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी के हाथों मात खा चुके हैं। बता दें कि रणदीप सुरजेवाला कांग्रेस के दिग्गज नेता और राहुल गांधी के बेहद करीबी हैं। वह युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी रह चुके हैं। पूर्व सीएम ओम प्रकाश चौटाला को दो बार हराने के बाद ही सुरजेवाला राजनीति का चर्चित चेहरा बने। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed