{"_id":"5913ee994f1c1b94178b45c0","slug":"gurpreet-ghuggi-seeks-pardon-from-volunteers-of-aap-after-resign","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'आप' से इस्तीफा देने के बाद गुरप्रीत घुग्गी ने मांगी माफी, आखिर किससे?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'आप' से इस्तीफा देने के बाद गुरप्रीत घुग्गी ने मांगी माफी, आखिर किससे?
amarujala.com- presented by: खुशबू गोयल
Updated Fri, 12 May 2017 09:06 AM IST
विज्ञापन
गुरप्रीत घुग्गी की प्रेस कांफ्रेंस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आम आदमी पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देने के बाद गुरप्रीत घुग्गी ने माफी मांगी तो सभी हैरान रह गए। जानिए आखिर उन्होंने किससे माफी मांगी।
गुरप्रीत घुग्गी की प्रेस कांफ्रेंस
चंडीगढ़ प्रेस क्लब में कांफ्रेंस के दौरान गुरप्रीत घुग्गी इमोशनल हो गए थे। उन्होंने कहा कि मैं कोई वेहला कलाकार नइ सी, मैं इक इक वोलेंटियर कोलो माफी मंगदा आ। पार्टी में दिल्ली का हस्तक्षेप ही हार की वजह बना, मैं कुछ नहीं कर सका। पंजाब में अब आप का भगवान ही मालिक है। प्रधान बनने के गुण खैहरा और फुल्का में थे, मगर शराब छोड़ने की शर्त पर मान को प्रधान बनाया गया। पता नहीं एक शराबी को प्रधानगी क्यों दी गई।
गुरप्रीत घुग्गी की प्रेस कांफ्रेंस
आम आदमी पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देने के बाद गुरप्रीत घुग्गी क्या करेंगे। जब पत्रकारों ने पूछा तो उन्होंने बड़े ही सहज लहजे में जवाब दिया। उन्होंने कहा कि अब मैं कुछ दिन आराम करूंगा। काफी समय से परिवार के साथ वक्त नहीं बिताया। बच्चों के साथ घूमने जाऊंगा, उन्हें पूरा वक्त दूंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
गुरप्रीत घुग्गी की प्रेस कांफ्रेंस
गुरप्रीत घुग्गी ने कहा कि राजनीति में आने से पहले वे कई हिट मूवी दे चुके हैं। मैं कोई वेहला कलाकार नइ सी, न ही अब हूं। मैं फिर से अपनी दुनिया में लौटूंगा। बता दें कि घुग्गी ने भगवंत मान की नियुक्ति और नियुक्ति प्रक्रिया पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि वह ऐसे व्यक्ति के अधीन काम नहीं कर सकते, जिसे नियुक्त करते समय कहा जा रहा हो कि प्रधान बना देते है, शराब छोड़ दो। वह व्यक्ति भी शराब छोड़ने का आश्वासन दे रहा है।
विज्ञापन
गुरप्रीत घुग्गी
घुग्गी ने कहा कि अरविंद केजरीवाल को सार्वजनिक तौर पर ऐसी बात ही नहीं करनी चाहिए थी, इससे पार्टी की छवि खराब होती है। अगर मान को बनाना ही था तो तीन महीने इंतजार कर लेते, शराब छोड़ देता, फिर बना देते। घुग्गी ने कहा कि निजी तौर पर उन्हें मान से कोई दिक्कत नहीं, वह अच्छे वक्ता और कलाकार हैं। लेकिन शराब और इस संबंध में उनके वायरल विडियो चिंताजनक हैं।