फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

नाम में क्या रखा लेकिन सनी पाजी ने यहां भी मार दी बाजी, चुनाव आयोग ने पूरी की ये बड़ी मांग

Tue, 04 Jun 2019 01:52 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Tue, 04 Jun 2019 01:52 AM IST
विज्ञापन
Good news for Gurdaspur MP Sunny Deol
सनी देओल (फाइल फोटो) - फोटो : ani

शेक्सपियर का एक मशहूर डॉयलाग  है 'नाम में क्या रखा है'। लेकिन सनी पाजी ने इसमें भी बाजी मार दी है। उन्होंने जो मांग की थी उसे चुनाव आयोग ने पूरा कर दिया है। दरअसल, भारत निर्वाचन आयोग को गुरदासपुर के सांसद अजय सिंह धर्मेंद्र देओल का फिल्मी नाम सनी देओल पसंद आया है। भारतीय चुनाव आयोग ने 17वीं लोक सभा के सभी नवनिर्वाचित 542 सदस्यों के निर्वाचन संबंधी नोटिफिकेशन जारी किया है।

Good news for Gurdaspur MP Sunny Deol
sunny deol

इसमें भाजपा के सांसद का नाम अजय सिंह धर्मेंद्र देओल की बजाय सनी देओल प्रकाशित है। 29 अप्रैल 2019 को भरे चुनावी हलफनामे के वक्त सनी देओल ने खुद अपना असली नाम लिखा था। मुंबई के अंधेरी पश्चिम विधानसभा की मतदाता सूची में सनी का नाम बतौर वोटर अजय सिंह धर्मेंद्र देओल है।

Good news for Gurdaspur MP Sunny Deol
sunny deol pm modi

परमानेंट अकाउंट नंबर (पैन) कार्ड में भी यही नाम है। चुनाव के वक्त दिए हलफनामे पर उन्होंने अजय सिंह देओल के नाम से ही हस्ताक्षर किए हैं। हालांकि प्रचार के वक्त उनका फिल्मी नाम ही इस्तेमाल किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Good news for Gurdaspur MP Sunny Deol
अभिनेता सनी देओल (फाइल)

बता दें कि अभिनेता सनी देओल पंजाब की गुरदासपुर लोकसभा सीट से भाजपा की टिकट पर चुनाव जीतकर पहली बार सांसद पहुचे हैं। चुनाव के दौरान उन्होंने ईवीएम मशीन में अपना नाम बदलने की मांग की थी। सनी देओल ने पंजाब कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ को हराया था।

विज्ञापन
Good news for Gurdaspur MP Sunny Deol
Sunny Deol - फोटो : फाइल फोटो

निर्वाचन संचालन नियम, 1961 की नियम संख्या 8 (2) के तहत रिटर्निंग अफसर को नाम बदलने का अधिकार है। अजय सिंह देओल और भाजपा की मांग पर गुरदासपुर लोकसभा सीट के रिटर्निंग अधिकारी द्वारा उम्मीदवारों की फाइनल सूची में उनका नाम बदलकर सनी देओल कर दिया गया था। इसी वजह से नोटिफिकेशन में भी सनी देओल प्रकाशित हुआ है। इसमें कोई तकनीकी दिक्कत नहीं आएगी। -करुणा एस राजू, पंजाब चुनाव आयुक्त

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed