दो सगी बहनें अपना फ्यूचर बनाने के लिए मुंबई जाना चाहती थी, इसके लिए उन्होने एक खतरनाक प्लैन बनाया, इस प्लान में तीसरी बहन ने साथ दिया।
मामला पंजाब के गुरदासपुर का है। एसएसपी भूपिंदर सिंह विर्क के अनुसार सोमवार रात करीब सवा दस बजे दोनों लड़कियां श्री दरबार साहिब में दिखीं।
पूछताछ के दौरान लड़कियों ने बताया कि वह अपना भविष्य बनाने के लिए मुंबई जाना चाहती थी। उन्होंने प्लान बनाकर अपनी बहन को पिता की कसम दिलवाकर झूठ बुलवाया।
14 जुलाई सुबह करीब साढ़े चार बजे उन्होंने एक ट्रक वाले को रोका और खुद को पुलिस बताकर उससे लिफ्ट लेकर श्री हरगोबिंदपुर पहुंची। बाद में एक बस में बैठ कर वह चंडीगढ़ पहुंची और वहां से दिल्ली चली गईं।
वह मुंबई जाना चाहती थी लेकिन दिल्ली में उन्हें अपने मां बाप की याद सताने लगी। उनके पैसे भी खत्म हो चुके थे। इसके बाद उन्होंने अपना मोबाइल फोन तीन हजार रुपये में बेचा और 17 जुलाई की शाम को ट्रेन से अमृतसर पहुंची।