फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यहां बेटियों से होती है छेड़खानी, स्कूल में ताला लगा कर धरने पर बैठ गईं छात्राएं

Sun, 21 May 2017 09:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रेवाड़ी(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, रेवाड़ी(हरियाणा) Updated Sun, 21 May 2017 09:17 AM IST
विज्ञापन
  girls locked school in rewari
rewari school
बेटी बचाओ- बेटी पढ़ाओं ये नारा सरकार का है, लेकिन बेटियां पूंछ रहीं हैं कि पढ़ें तो कैसे और कहां। रास्ते में छेड़छाड़ होती है, तो स्कूल 10 वीं तक ही है।
  girls locked school in rewari
rewari school
गोठड़ा ठप्पा डहीना के बाद स्कूल अपग्रेड करने की मांग को लेकर राजगढ़ गांव की छात्राओं ने स्कूल गेट पर ताला जड़कर धरने पर बैठ गईं। छात्राओं के साथ ग्रामीण और छात्राओं की मां भी धरने पर बैठ गई। इन लोगों का कहना है कि गांव का राजकीय उच्च विद्यालय अपग्रेड नहीं होने से 10वीं के बाद बेटियों को स्कूल छोड़ना पड़ रहा है। 
  girls locked school in rewari
rewari school
स्कूल अपग्रेड करने की मांग को लेकर शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा से चंडीगढ़ और गुरुग्राम स्थित उनके आवास पर मिल चुके हैं लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई है। राजस्थान के अंतिम छोर पर रेवाड़ी के अंतिम गांव में छात्राओं को मनाने एसडीएम, डीएसपी और जिला शिक्षा अधिकारी भी पहुंचे, लेकिन सभी ने मांग पूरी होने के बाद ही धरना उठाने की बात कही। इस दौरान एक छात्रा की तबीयत खराब होने पर उसको अस्पताल में भर्ती कराया गया।      
विज्ञापन
विज्ञापन
  girls locked school in rewari
rewari school
तालाबंदी की सूचना के बाद पहुंचे प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों को ग्रामीणों ने बताया कि गांव में 10वीं से आगे की शिक्षा लेने वाली बच्चियों की संख्या हर साल कम होती जा रही है। ऐसे में उनके सपने भी अधूरे रह रहे हैं। कारण 12वीं से कम शिक्षा की महत्ता कहीं नहीं है। पहले ग्रामीणों को आस थी कि स्कूल जल्द ही अपग्रेड होगा लेकिन धीरे-धीरे उम्मीद धूमिल हुई तो बच्चों की पढ़ाई भी 10वीं के आगे रुक गई।     
विज्ञापन
  girls locked school in rewari
rewari school
ग्रामीणों का कहना है कि इस गांव से 12वीं की शिक्षा लेने के लिए कम से कम 10 किलोमीटर का सफर तय कर बालावास जाट जाना पड़ता है। इसके अलावा कुछ लड़कियां  रेवाड़ी और सुलखा तक भी पढ़ने जाती हैं। रेवाड़ी से राजगढ़ के लिए तीन ही रोडवेज बसें चलती हैं। ऐसे में इन बसों में आने जाने की टाइमिंग कम ही मिलती है। पैदल या अन्य साधनों से आने के साथ ही बस में भी कभी-कभार रास्ते में छेड़खानी हो जाती है। छह महीने पहले ही छेड़खानी का बड़ा मामला सामने आया था। इसमें स्थानीय रामपुरा थाना पुलिस को शिकायत भी दी गई थी।       
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed