फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कब्र में दफनाए गए 'सरदार' तो हर आंसू बोला, 'अलविदा अंजुम'

Mon, 13 Jul 2015 07:30 PM IST
होशियारपुर/अमर उजाला, मंडी गोबिंदगढ़(पंजाब)
होशियारपुर/अमर उजाला, मंडी गोबिंदगढ़(पंजाब) Updated Mon, 13 Jul 2015 07:30 PM IST
विज्ञापन

कब्र में दफनाए गए 'सरदार' तो हर आंसू बोला, 'अलविदा अंजुम'

funeral of padmashree sardar anjum in inlaws

प्रसिद्ध शायर और लेखक पद्मश्री डॉ. सरदार अंजुम के पार्थिव शरीर को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया। सरदार की अंतिम विदाई लोगों की आंखें नम हुईं तो उधर आसमान भी रो पड़ा। सरदार अंजुम को रविवार को गांव घोड़ेवाहा में सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया। अंजुम का पिछले दिनों पंचकूला में हृदयगति रुकने से निधन हो गया था।

कब्र में दफनाए गए 'सरदार' तो हर आंसू बोला, 'अलविदा अंजुम'

funeral of padmashree sardar anjum in inlaws

अंजुम को उनकी अंतिम इच्छा के मुताबिक उनके ससुराल के गांव घोड़ेवाहा के कब्रिस्तान में पहले से तयशुदा जगह पर राजकीय सम्मान के साथ दफनाया गया। इस दौरान उनके परिवार के अलावा परिवार के दूसरे लोग, प्रशासन की ओर से डीसी अनंदिता मित्रा और एसएसपी राजजीत सिंह हुंदल भी मौजूद थे।

कब्र में दफनाए गए 'सरदार' तो हर आंसू बोला, 'अलविदा अंजुम'

funeral of padmashree sardar anjum in inlaws

प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों के अलावा डॉ. अंजुम के कई प्रशंसक चंडीगढ़, पंचकूला और अन्य इलाकों से बड़ी संख्या में उन्हें विदाई देने पहुंचे। अंजुम के अंतिम संस्कार की रस्में ईसाई रीति रिवाज के अनुसार पादरी जॉय विलियम, सैमुअल, मैथ्यूस और कल्याण पटेल ने पूरी की। प्रदेश में भारी बारिश के बीच ऐसा लग रहा था कि अंजुम की विदाई पर मानो आसमान भी रो रहा हो।

विज्ञापन
विज्ञापन

कब्र में दफनाए गए 'सरदार' तो हर आंसू बोला, 'अलविदा अंजुम'

funeral of padmashree sardar anjum in inlaws

इसके बाद जिला प्रशासन की ओर से डीसी अनंदिता मित्रा, एसएसपी राजजीत सिंह, डीजीपी राजिंदर सिंह, समेत कई अधिकारियों ने अंजुम को श्रद्धांजलि दी। पंजाब पुलिस की टुकड़ी की सलामी के बाद नम आंखों से डॉ. अंजुम की पत्नी गुलशेर, बेटी सुरखाब, बहन सत्या, साले कंवर चौधरी और परिजनों की उपस्थिति में अंजुम को सुपुर्दे-खाक कर दिया।

विज्ञापन

कब्र में दफनाए गए 'सरदार' तो हर आंसू बोला, 'अलविदा अंजुम'

funeral of padmashree sardar anjum in inlaws

डॉ. अंजुम ने 25 से ज्यादा किताबें लिखी और फिल्मों के लिए गीत भी रचे। उनके गीतों को पंकज उधास, तलत अजीज और अनूप जलोटा जैसे बड़े गायकों ने आवाज दी। उन्होंने पंजाब में आतंकवाद पर आधारित सीरियल गूंगी तारीख के अलावा हिंदुस्तान और पाकिस्तान को दोस्ती का पैगाम देने वाली फिल्म कर्जदार का भी निर्माण किया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed